Kiger, Triber और Kwid पर Renault का मेगा ऑफर, जानें किस मॉडल पर होगी कितनी बचत

Published by :Shivani Shah
Published at :07 May 2026 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
Renault May Offer

Kiger, Triber और Kwid पर कंपनी दे रही बढ़िया डिस्काउंट

Renault मई 2026 में अपनी Kiger, Triber और Kwid पर बढ़िया डिस्काउंट दे रही है. Kiger पर सबसे ज्यादा 88,500 रुपये तक का फायदा मिल रहा है, जबकि Triber और Kwid पर भी कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और अन्य बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं.

विज्ञापन

अगर आप इस महीने नई Renault कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब आपके पास बढ़िया मौका है. कंपनी मई 2026 में अपनी तीन पॉपुलर कार Renault Kiger, Renault Triber और Renault Kwid पर शानदार डिस्काउंट ऑफर दे रही है. कंपनी इन मॉडल्स पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर्स सहित कई फायदे दे रही है. हालांकि, कंपनी ने लेटेस्ट Renault Duster को फिलहाल किसी ऑफर स्कीम में शामिल नहीं किया है. सभी ऑफर्स 31 मई 2026 तक ही वैलिड हैं और शहर व डीलरशिप के हिसाब से बदल सकते हैं.

Renault Kiger पर सबसे ज्यादा फायदा

इस महीने Renault Kiger पर सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. MY2026 स्टॉक पर ग्राहकों को कुल 65,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है. इसमें 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 15000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस, 10000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 4000 रुपये तक का रूरल बेनिफिट शामिल है.

अगर ग्राहक पुराने MY2025 स्टॉक को खरीदते हैं, तो उन पर कुल 88,500 रुपये तक की बचत की जा सकती है. Renault Kiger की एक्स-शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपये से शुरू होकर 10.34 लाख रुपये तक जाती है.

Renault Triber पर भी मिल रहा शानदार ऑफर

कंपनी की पॉपुलर MPV Renault Triber पर भी मई 2026 में अच्छे डिस्काउंट ऑफर्स मिल रहे हैं. MY2026 स्टॉक पर कुल 45,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है. इसमें 15000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस और 10000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. इसके अलावा योग्य ग्राहकों को 4,000 रुपये तक का रूरल बेनिफिट भी मिलेगा.

MY2025 स्टॉक खरीदने वाले ग्राहक कुल 60,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. Renault Triber की एक्स-शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपये से लेकर 8.48 लाख रुपये तक है.

Renault Kwid पर भी बचत का मौका

Renault Kwid पर इस महीने बाकी मॉडल्स के मुकाबले थोड़े कम ऑफर्स मिल रहे हैं, लेकिन फिर भी ग्राहकों के लिए अच्छी बचत का मौका है. MY2026 स्टॉक पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस, 10000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 4,000 रुपये तक का रूरल बेनिफिट दिया जा रहा है. ऐसे में ग्राहक 39 से 40 हजार तक की बचत कर सकते हैं.

पुराने MY2025 स्टॉक पर ग्राहकों को 50,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. Renault Kwid की एक्स-शोरूम कीमत 4.30 लाख रुपये से शुरू होकर 5.88 लाख रुपये तक जाती है.

ध्यान रहे कि कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी Renault डीलरशिप से ऑफर की पूरी जानकारी जरूर कन्फर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: Toyota ने बढ़ा दी Fortuner लाइनअप की कीमतें, जानें कौन-सा वेरिएंट हुआ कितना महंगा

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola