JioBook लैपटॉप ला रही Mukesh Ambani की कंपनी, सस्ते फोन से भी होगा सस्ता, जानें

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

JioBook की कीमत के बारे में बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट़्स के अनुसार यह 185 डॉलर होगी. भारतीय मुद्रा में यह राशि 15 हजार रुपये के आसपास बैठती है, जो एक मिड-बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन से भी कम है.

विज्ञापन

JioBook Launch Date: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) जल्द ही एक बजट लैपटॉप लॉन्च करने जा रही है. इसका नाम जियो बुक (JioBook) होगा. भारतीय बाजारों में मौजूद सस्ते लैपटॉप्स की बात करें, तो अभी शाओमी (Xiaomi), रियलमी (Realme), इनफिनिक्स (Infinix) का दबदबा है. लेकिन जिस तरह जियो ने अपने सस्ते रीचार्ज प्लान्स पेश कर दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है, उसी तरह यह कंपनी अपना सस्ता लैपटॉप पैश कर दूसरी कंपनियों का बाजार ठंडा कर सकती है.

JioBook Price

Jio Book की कीमत के बारे में बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट़्स के अनुसार यह 185 डॉलर होगी. भारतीय मुद्रा में यह राशि 15 हजार रुपये के आसपास बैठती है, जो एक मिड-बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन से भी कम है. मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस जियो ने सस्ते लैपटॉप्स के लिए ग्लोबल कंपनी क्वालकॉम (Qualcomm) और माइक्रासॉफ्ट (Microsoft) के साथ पार्टनरशिप की है. जियो का लैपटॉप 4G इनेबल्ड सिम कार्ड के साथ आयेगा. इसके लिए कंपनी ने कंप्यूटर चिप बेस्ड टेक्नोलॉजी फर्म के साथ हाथ मिलाया है, जो विंडो ओएस सपोर्ट ऐप के साथ आयेगा.

Also Read: JIO ने यूजर्स को किया ALERT, बैंक अकाउंट खाली कर सकता है FREE DATA का लालच
JioBook लैपटॉप के स्पेसिफिकेशंस क्या होंगे?

रिलायंस का जियो बुक लैपटॉप कंपनी के JioOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा. इसके ऐप्स जियोस्टोर से डाउनलोड किये जा सकेंगे. जियो के इस लैपटॉप में 1366 x 768 पिक्सल डिस्पले सपोर्ट मिलेगा. यह लैपटॉप Qualcomm Snapdragon 665 प्रॉसेसर सपोर्ट के साथ आयेगा. जियो के सस्ते लैपटॉप में 4 जीबी रैम और 64 जीबी EMMC स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा. किफायती होने के बावजूद इस लैपटॉप में शानदार मल्टीटास्किंग एक्सपीरिएंस मिलने की बात कही जा रही है.

Jio के बड़े Userbase पर नजर

आपको मालूम है कि रिलायंस जियो देशभर में किफायती दर पर 4G सर्विस उपलब्ध करा रहा है. भारत में जियो के लगभग 42 करोड़ यूजर्स हैं. जियो इसी यूजरबेस पर फोकस कर रही है. जियो की ओर से स्कूल और सरकारी संस्थानों को सस्ती दर पर जियो लैपटॉप जियो बुक ऑफर किया जा सकता है. खबरों की मानें, तो जियो बुक का लोकल प्रोडक्शन शुरू हो गया है. IDC की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लैपटॉप शिपमेंट के मामले में HP, Dell, Lenovo सबसे आगे हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola