पोर्शे ने भारत में लॉन्च की नयी 911 Turbo S, कीमत ₹3.8 करोड़, रफ्तार से उड़े होश

Porsche ने भारत में नयी 911 Turbo S लॉन्च की है
Porsche ने भारत में नयी 911 Turbo S लॉन्च की है, 711bhp पावर और 322kmph टॉप स्पीड के साथ. कीमत ₹3.8 करोड़, डिलीवरी अगले साल से शुरू
Porsche 911 Turbo S: जर्मन लग्जरी कार निर्माता Porsche ने भारत में अपनी नयी पीढ़ी की 911 Turbo S (992.2 Gen) को लॉन्च कर दिया है. ₹3.8 करोड़ (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली यह सुपरकार अब तक की सबसे ताकतवर 911 है, जो GTS Hybrid Powertrain से और ज्यादा पावर निकालती है.
711bhp की जबरदस्त ताकत, 0-100 kmph सिर्फ 2.5 सेकंड में
नयी 911 Turbo S में 3.6-लीटर Flat-Six Turbo charged Hybrid Engine दिया गया है, जो 711bhp की जबरदस्त पावर और 800Nm का टॉर्क पैदा करता है. यह पुरानी Turbo S से 60bhp ज्यादा ताकतवर है. कार में All-Wheel Drive System और 8-Speed PDK Dual-Clutch Automatic Gearbox मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह सुपरकार 0 से 100 kmph की रफ्तार सिर्फ 2.5 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 322 kmph है.
Nurburgring लैप टाइम ने मचाया धमाल
Porsche ने इस कार को Nurburgring Nordschleife ट्रैक पर टेस्ट किया है, जहां इसने 7 मिनट 03.92 सेकंड का शानदार लैप टाइम दर्ज किया. यह प्रदर्शन इसे दुनिया की सबसे तेज Hybrid Sports Cars में शामिल करता है.
डिजाइन में क्लासिक टच और दमदार एक्सटीरियर
नयी 911 Turbo S में पीछे के पहियों के ऊपर एयर वेंट्स दिये गए हैं, जो इसकी पहचान बन चुके हैं. साथ ही पीछे की तरफ छोटा स्पॉइलर, 21-इंच Central-Nut Locking Wheels, और Active Air Diffusers कार को एक स्पोर्टी और आक्रामक लुक देते हैं.
इसके अलावा कार में 420mm/410mm Carbon Ceramic Disc Brakes और Titanium Muffler वाला Lightweight Sports Exhaust System दिया गया है.
लक्जरी इंटीरियर और हाई-टेक केबिन
कैबिन को पूरी तरह नया डिजाइन दिया गया है, जिसमें Advanced Infotainment System, Digital Display, और Comfort Features शामिल हैं. Porsche Exclusive Manufaktur स्कीम के तहत खरीदार इसे अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज भी कर सकते हैं.
स्कोडा इंडिया का नया गेम प्लान, आयेंगे ज्यादा ग्लोबल मॉडल्स, EV लॉन्च होल्ड पर
Google Maps अब आपकी कार में रोड को लाइव स्कैन करके बताएगा कब बदलनी है लेन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










