PM मोदी ने लॉन्च की Maruti Suzuki e-VITARA, भारत की पहली ग्लोबल EV
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Aug 2025 1:48 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हंसलपुर निर्माण संयंत्र से मारुति सुज़ुकी की पहली इलेक्ट्रिक वाहन e-Vitara को रवाना किया। यह मेड-इन-इंडिया कार 100 से अधिक देशों में निर्यात की जाएगी, जिसमें जापान भी शामिल है
Maruti Suzuki e-VITARA: PM मोदी ने गुजरात में Maruti Suzuki की पहली ग्लोबल इलेक्ट्रिक कार e-VITARA लॉन्च की है. यह EV भारत में निर्मित है और 100+ देशों में एक्सपोर्ट होगी. 500–620 किमी रेंज, ADAS सेफ्टी फीचर्स, HEARTECT-e प्लेटफॉर्म और लोकल बैटरी प्रोडक्शन के साथ यह भारत को EV हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है
Maruti Suzuki e-VITARA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हंसलपुर में मारुति-सुजुकी की पहली बैटरी इलेक्ट्रिक कार e-VITARA का उद्घाटन किया, जो भारत को इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्यात के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह कार पूरी तरह से भारत में डिजाइन और निर्मित की गई है और इसे यूरोप, जापान समेत 100 से अधिक देशों में निर्यात किया जाएगा.
e-VITARA दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध होगी
49 kWh बैटरी के साथ लगभग 500 किमी की रेंज और 61 kWh बैटरी के साथ लगभग 620 किमी की रेंज. बेस वेरिएंट फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) होगा, जबकि टॉप वेरिएंट ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) डुअल मोटर के साथ आएगा, जिससे प्रदर्शन और स्थिरता में सुधार होगा.
यह कार HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसे Suzuki ने Toyota और Daihatsu के साथ मिलकर विकसित किया है. इसके अलावा, TDSG प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड का स्थानीय उत्पादन शुरू हो चुका है, जिससे भारत की EV बैटरी सप्लाई चेन में 80% तक का योगदान सुनिश्चित होगा.
सेफ्टी और टेक्नोलॉजी
सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के मामले में e-VITARA अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, जैसे 7 एयरबैग्स, ADAS फीचर्स (लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग), 25.65 सेमी टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग और USB-C पोर्ट.
डिजाइन के लिहाज से कार की लंबाई 4,275 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी और ऊंचाई 1,635 मिमी है, जबकि 2,700 मिमी का व्हीलबेस इसे शानदार स्पेस और आरामदायक सफर का अनुभव देता है. यह लॉन्च भारत की EV क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का प्रतीक बन गया है.
यह भी पढ़ें: पिकनिक हो या शादी-ब्याह, 17 लोगों की सवारी वाली ये गाड़ी बन जाएगी घर की शान, जानें कीमत
यह भी पढ़ें: Rajmargyatra ऐप से FASTag Annual Pass कैसे करें एक्टिवेट? जानें पूरा प्रॉसेस और वैलिडिटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










