₹86,999 में लॉन्च हुआ नया Ampere Magnus Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए क्या-क्या हुआ अपग्रेड

Edited by Ankit Anand
Updated:
विज्ञापन

Ampere Magnus Neo

Greaves Electric Mobility ने अपने Ampere स्कूटर लाइनअप को और मजबूत कर दिया है. कंपनी ने नया Magnus Neo लॉन्च किया है. यह पहले से ज्यादा हल्का और नए डिजाइन के साथ आता है. आइए इसके फीचर्स पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

Greaves Electric Mobility ने भारत में अपना नया अपडेटेड 2026 Ampere Magnus Neo लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹86,999 रखी गई है. खास बात ये है कि कीमत पिछले मॉडल जैसी ही बनी हुई है. सरकार की PM e-Drive स्कीम के तहत इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर ग्राहकों को ₹5,000 तक की सब्सिडी का फायदा भी मिल सकता है. नया Magnus Neo सीधे तौर पर बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में TVS Orbiter V1 और Hero Vida VX2 जैसे मॉडलों को टक्कर देता है. आइए इसमें मिलने वाले फीचर्स जानते हैं.

बैटरी और पावरट्रेन  

इसमें 2.4 kW का BLDC हब मोटर दिया गया है, जो 110 Nm का जबरदस्त व्हील टॉर्क जनरेट करता है. बैटरी की बात करें तो इसमें 2.3 kWh की LAmpere Magnus NeoFP बैटरी मिलती है, जो IP67 रेटिंग के साथ आती है. IDC के हिसाब से करीब 118 किलोमीटर तक चल सकता है. अगर स्पीड की बात करें तो इसकी टॉप स्पीड 65 kmph तक जाती है.

इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को 7.5A के ऑफ-बोर्ड चार्जर से 0 से 80% तक चार्ज होने में करीब 5 घंटे लगते हैं. Ampere का दावा है कि इसकी बैटरी 10 साल तक आराम से चल सकती है, और इसे -40°C से लेकर 60°C तक के टेम्परेचर में टेस्ट किया गया है. बैटरी पर आपको 5 साल या 75,000 km तक की वारंटी मिलती है, जबकि पूरे गाड़ी की वारंटी 3 साल या 30,000 km तक की है.

डायमेंशन, वजन और ब्रेकिंग  

इसमें हाई-स्ट्रेंथ ड्यूल स्टील फ्रेम मिलता है, जो इसे काफी मजबूत बनाता है. आगे की तरफ हाइड्रॉलिक टेलीस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं और पीछे कॉइल स्प्रिंग सस्पेंशन मिल जाता है. इसके ग्राउंड से 158 mm की ऊंचाई है, जिससे स्पीड ब्रेकर या ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से निकल जाता है. वहीं इसके साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 1,915 mm, चौड़ाई 690 mm और ऊंचाई 1,260 mm है. इसकी व्हीलबेस 1,390 mm है.

नए वेरिएंट में स्कूटर को और भी हल्का बना दिया गया है. इसका कर्ब वेट अब सिर्फ 103 किलो रह गया है. साथ ही इसमें 777 mm की आरामदायक सीट हाइट मिलती है. ये करीब 150 किलो तक का लोड आसानी से संभाल सकता है.

ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे दोनों तरफ 130 mm के ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. टायर की बात करें तो इसमें 90/90-12 साइज के ट्यूबलेस टायर मिलते हैं जो मजबूत स्टील व्हील्स पर लगे हैं. परफॉर्मेंस भी बढ़िया है. ये स्कूटर 0 से 40 kmph की स्पीड सिर्फ 6.5 सेकंड में पकड़ लेता है. अगर चढ़ाई की बात करें तो ये 12 डिग्री तक की ढलान को भी आराम से पार कर सकता है.

फीचर्स

इस स्कूटर का 3.5-इंच का LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर काफी काम का है. इसमें आपको स्पीड, ओडोमीटर, ट्रिपमीटर और क्लॉक जैसी सारी जरूरी जानकारी साफ-साफ दिख जाती है. इसमें स्टैंड अलार्म, हैजर्ड वार्निंग और हाई-बीम इंडिकेटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें 3 राइड मोड्स मिलते हैं और एक रिवर्स मोड भी दिया गया है, जिसकी स्पीड 3 kmph तक सीमित रखी गई है. 

सुविधा की बात करें तो इसमें USB चार्जिंग पोर्ट, कैरी हुक, पैसेंजर फुटरेस्ट और 22 लीटर का अच्छा-खासा अंडरसीट स्टोरेज मिलता है.सेफ्टी के लिए इसमें लाइव ट्रैकिंग, ‘Find My Scooter’ फीचर और एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं. वहीं लाइटिंग सेटअप में फ्रंट और इंडिकेटर्स के लिए LED लाइट्स मिलती हैं, जबकि पीछे की तरफ बल्ब यूनिट दी गई है.

यह भी पढ़ें: Honda SP 125 के ये ऑफिशियल एक्सेसरीज आपकी बाइक को बनाएंगे ज्यादा सुरक्षित और टिकाऊ

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola