Most Affordable SUV: यह कंपनी लायी सबसे सस्ती एसयूवी कार, खूबियां दमदार

Updated at : 03 Dec 2020 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
Most Affordable SUV: यह कंपनी लायी सबसे सस्ती एसयूवी कार, खूबियां दमदार

Nissan Magnite SUV Launch Price Features: जापान की कार मेकर कंपनी निसान Nissan की ओर से इंडियन मार्केट में नई कॉम्पैक्ट SUV Magnite लॉन्च कर दी गई है. Nissan Magnite SUV के आठ वेरिएंट्स लॉन्च हुए हैं और एक्स-शोरूम प्राइस 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

विज्ञापन

Nissan Magnite SUV Launch Price Features: जापान की कार मेकर कंपनी निसान Nissan की ओर से इंडियन मार्केट में नई कॉम्पैक्ट SUV Magnite लॉन्च कर दी गई है. Nissan Magnite SUV के आठ वेरिएंट्स लॉन्च हुए हैं और एक्स-शोरूम प्राइस 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

Nissan Magnite SUV के साथ ही निसान मोटर इंडिया बेहद प्रतिस्पर्धी कॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार में उतर गई है. कंपनी ने कॉम्पैक्ट एसयूवी मैग्नाइट को बाजार में उतारा है. इसकी दिल्ली शोरूम मे कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

Nissan Magnite मॉडल को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों के साथ पेश किया गया है. यह वाहन मारुति की विटारा ब्रेजा, हुंदै की वेन्यू, टाटा नेक्सन, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी300 तथा होंडा की डब्ल्यूआर-वी के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा.

Also Read: 40 लाख की Toyota Fortuner का नंबर प्लेट 34 लाख रुपये का, जानें कहां का है मामला

हालांकि, इन वाहनों की कीमत मैग्नाइट से कहीं अधिक है. नयी मैग्नाइट के एक लीटर के पेट्रोल संस्करण का दाम 4.99 लाख से 7.55 लाख रुपये है. वहीं एक लीटर के टर्बो पेट्रोल ट्रिम्स की कीमत 6.99 लाख से 8.45 लाख रुपये है. टर्बो पेट्रोल सीवीटी संस्करण का दाम 7.89 लाख से 9.35 लाख रुपये है.

निसान मैग्नाइट का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और इसे कुल दो इंजन व तीन गियरबॉक्स के विकल्प के साथ लाया गया है. इंजन की बात करें, तो इसे दो इंजन ऑप्शन्स 1.0 लीटर पेट्रोल व 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल में उतारा गया है. पेट्रोल इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और टर्बो पेट्रोल इंजन 5 स्पीड मैन्युअल व सीवीटी गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध कराया गया है.

निसान मैग्नाइट के फीचर्स की बात करें, तो इसके बेस वेरिएंट में 16 इंच व्हील, स्किड प्लेट, फंक्शनल रूफ रेल, 3.5 इंच का LCD क्लस्टर, सभी पॉवर विंडोज और डुअल टोन इंटीरियर दिया गया है. इसके साथ ही टॉप वेरिएंट में 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं.

Also Read: Honda Amaze, City, Civic, Jazz, WR-V कारों पर 2.5 लाख रुपये तक की छूट, यहां जानें ऑफर डीटेल्स

निसान मैग्नाइट कार में 8 इंच फ्लोटिंग टच स्क्रीन, 7 इंच का TFT मीटर, ऑटोमैटिक AC, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल व फोल्डेबल ORVM, वॉइस रेकग्निशन, पुश बटन स्टार्ट, 6 स्पीकर ऑडियो, क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री अराउंड व्यू मॉनिटर और टायर प्रेशर मोनिटर आदि फीचर्स भी दिये गए हैं.

निसान मैग्नाइट को 5 मोनोटोन और 3 डुअल-टोन कलर ऑप्शन्स के साथ उतारा गया है. कार के मोनोटोन कलर ऑप्शन्स में स्टॉर्म व्हाइट, ओनेक्स ब्लैक, ब्लेड सिल्वर, ब्राउन सैंडस्टोन और फ्लेयर गार्नेट रेड कलर का विकल्प मिलता है, वहीं डुअल-टोन कलर ऑप्शन में विविड ब्लू एंड स्टॉर्म व्हाइट, फ्लेयर गार्नेट रेड एंड ओनेक्स ब्लैक और पर्ल व्हाइट एंड ओनेक्स ब्लैक रंग का विकल्प मिलता है.

कंपनी ने कहा है कि इस मॉडल के लिए शुरुआती कीमत 31 दिसंबर, 2020 तक बुकिंग के लिए होगी. निसान मोटर इंडिया के अध्यक्ष सिनान ओजकोक ने कहा, नयी मैग्नाइट निसान नेक्स्ट रणनीति के तहत भारतीय और वैश्विक बाजार में एक नये अध्याय की शुरुआत है. इस वाहन को ‘भारत में दुनिया के लिए’ सिद्धांत के साथ बनाया गया है. इस वाहन में कई ऐसे फीचर्स हैं, जो उपभोक्ताओं को एक अलग, नवोन्मेषी और आसान स्वामित्व का अनुभव प्रदान करेंगे.

Also Read: Tata की यह Mini SUV 5 लाख रुपये वाले सेगमेंट में Maruti Suzuki को देगी टक्कर

Nissan Magnite की बिक्री पहले भारत में शुरू होगी, बाद में इसे ग्लोबल मार्केट में उतारा जाएगा. इस एसयूवी की टक्कर Maruti Suzuki Vitara Brezza, Hyundai Venue, Tata Nexon, Ford Ecosport, Mahindra XUV 300, Toyota Urban Cruiser, Honda WR-V और नई लॉन्च Kia Sonet से होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola