Porsche में मम्मी का स्वैग, Fortuner में बेटे से लगायी RACE, मां-बेटे के मोटर रेसिंग वीडियो ने जीता दिल

मां-बेटे की कार रेसिंग का वायरल वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर इस वक्त रेसर मम्मी छाई हुई हैं. जी हां, देसी लुक में एक मां अपने लाल रंग की पोर्श से अपने बेटे के साथ रेस लगा रही हैं, जो फॉर्च्यूनर में है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं. आप भी देखिए ये वीडियो.
आपने सोशल मीडिया पर कई तरह की रेस देखी होंगी. कभी बाइक रेस तो कभी कार रेस. लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर जो कार रेस वायरल हो रही है, उसे देख शायद आप अपनी आंखों पर यकीन न करें. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा रेस का ये वीडियो (Viral Video) काफी दिलचस्प है. क्योंकि, ये कार कोई दो लड़कों में या कोई रेसर में नहीं बल्कि एक मां और बेटे के बीच हो रही है. जी हां, इस वायरल वीडियो में एक देसी महिला करोड़ों की पोर्श में अपने बेटे से रेस लगा रही है, जो की फॉर्च्यूनर चलाते नजर आ रहा है. वहीं, इस वायरल वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं. आप भी देखिए.
क्या है Viral Video में?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, ट्रेडीशनल सूट पहने पूरे देसी लुक में एक महिला पूरे कॉन्फिडेंस के साथ लाल रंग की पोर्श स्पोर्ट्स कार चला रही है. एक शख्स वीडियो में कह रहा होता है कि ‘दोस्तों मेरे साथ मेरी मां रेस लगा रही है. वो भी कार में वे अकेली हैं.’ इसके बाद शख्स जैसे ही यह कहता है कि वैसे ही लाल रंग की पोर्श स्पोर्ट्स कार उसके सामने से तेजी से पार हो जाती है. जिसे देख कर शख्स हैरान होने के साथ-साथ खुश भी दिखाई देता है. क्योंकि, शख्स की मां उससे आगे स्पीड में बढ़ जाती है. हालांकि, अगर इस वीडियो को आप ध्यान से देखेंगे तो आप साफ समझ पाएंगे कि इस पल को महिला खुल कर जी रही है.
Viral Video पर यूजर्स कर रहे जमकर कमेंट्स
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @triplezerothreee नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है. इस वीडियो में कैप्शन दिया गया है कि, ‘एवरेज जाट मम्मी’. वहीं, इस वीडियो के शेयर होते ही अब तक इसे करोड़ों लोग देख चुके हैं. साथ ही कई यूजर्स मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया है कि, ‘ये तो रेसर मम्मी है.’ दूसरे ने कमेंट किया कि, ‘यह अब तक की सबसे अच्छी मां हैं.’ तीसरे ने कमेंट किया है कि, ‘हल्के में ले रहा है के? मां हैं.’
Viral Video: सनरूफ वाली गाड़ी में 2 सेकंड का रोमांच बना खौफनाक, बच्चे का वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Viral Video: बाइक चोरी होने से बचाने के लिए बंदे ने लगाया ऐसा जुगाड़, कि चोर भी जोड़ लेंगे हाथ
Viral Video: नहीं देखा होगा कार का ऐसा मॉडिफिकेशन, देख लिया तो पकड़ लेंगे माथा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










