Viral Video: सनरूफ वाली गाड़ी में 2 सेकंड का रोमांच बना खौफनाक, बच्चे का वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Published by : Shivani Shah Updated At : 08 Sep 2025 5:53 PM
ओवरहेड बैरियर से बच्चे का सिर टकराया, वायरल वीडियो
Viral Video: अगर आपको भी सनरूफ वाली गाड़ियों का शौक है, तो फिर आपको ये वीडियो जरूर देखना चाहिए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल, एक छोटा बच्चा कार की सनरूफ से सिर निकाल कर हवा के मजे ले रहा था. लेकिन तभी अचानक से उसका सिर बैरियर से टकरा गया.
Viral Video: आजकल सनरूफ वाली गाड़ियों का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है. कार खरीदने के समय हर किसी की पहली पसंद सनरूफ वाली गाड़ी ही बन रही है. क्योंकि, इस गाड़ी में आराम से बच्चे या बड़े खड़े होकर खुली हवा का मजा ले सकते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इस सनरूफ वाली कार से आपकी जान को भी खतरा हो सकता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक सनरूफ वाली गाड़ी का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद शायद ही कभी आप सनरूफ वाली गाड़ी लेने की भी सोचेंगे. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी सनरूफ वाली गाड़ी से सिर निकालकर मस्ती करने लगता है. लेकिन कुछ ही देर में ऐसा कुछ हो जाता है कि उसे देख कर आप के होश उड़ जाएंगे. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. साथ ही लोग इस पर भर-भर कर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.
क्या है Viral Video में?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लाल रंग की चलती SUV कार की सनरूफ से बच्चा अपना सिर निकालकर देख रहा होता है. बच्चा बाहर के नजारों को देखने और हवा के मजे ले रहा होता है. ऐसे में जैसे ही गाड़ी बैरियर के पास से गुजरती है वैसे ही बच्चे का सिर उससे टकरा जाता है. जिससे वह बुरी तरह झटका खा कर अंदर जाकर बैठ जाता है. हालांकि, बच्चे को गंभीर चोट आई है या नहीं, ये बात साफ नहीं हो पाई है. इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर @3rdEyeDude नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसमें ‘अगली बार जब आप अपने बच्चों को बाहर निकलते हुए छोड़ें, तो एक बार फिर से सोचें!’ का कैप्शन दिया गया है. इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही यूजर्स बड़ों को लेकर नाराजगी जता रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Viral Video पर कई यूजर्स जता रहे नाराजगी
इस वीडियो पर कई लोग नाराजगी जता रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि, माता-पिता की लापरवाही के कारण ऐसा होता है. एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि, ‘हे भगवान, कितना डरावना है ये. उम्मीद है कि बच्चा ठीक हो.’ दूसरे ने कमेंट किया है कि, ‘बड़ों को इस बात को समझना चाहिए. बच्चे के लिए यह कितना जोखिम भरा है.’ तीसरे ने कमेंट किया है कि, ‘यह एक तरह से सबके लिए सीख है कि कभी भी चलती कार की सनरूफ से सिर बाहर न निकालें.’
Viral Video: बाइक चोरी होने से बचाने के लिए बंदे ने लगाया ऐसा जुगाड़, कि चोर भी जोड़ लेंगे हाथ
Viral Video: नहीं देखा होगा कार का ऐसा मॉडिफिकेशन, देख लिया तो पकड़ लेंगे माथा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










