Independence Day पर Mahindra ने अनवील की Vision Series: जानिए Vision S, X, T और SXT की खूबियां

Updated:
विज्ञापन
Mahindra Vision Series

Mahindra Vision Series

Mahindra Vision Series: स्वतंत्रता दिवस पर महिंद्रा ने पेश की 4 नई कॉन्सेप्ट SUV – जानें विजन S, T, X और SXT के फीचर्स, लॉन्च टाइमलाइन और डिजाइन डिटेल्स

विज्ञापन

Mahindra Vision S Vision T Vision X Vision STX: महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने स्वतंत्रता दिवस 2025 (Independence Day 2025) पर मुंबई में आयोजित एक खास इवेंट में अपनी चार नई कॉन्सेप्ट कारें (Mahindra Vision Series) पेश कीं. ये कारें हैं- महिंद्रा विजन S, विजन T, विजन X और विजन SXT. सभी मॉडल्स को महिंद्रा के नए मॉड्यूलर प्लैटफॉर्म NU_IQ पर डिजाइन किया गया है, जो पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को सपोर्ट करता है.

Mahindra Vision S: विजन S – अग्रेसिव लुक वाली कॉम्पैक्ट SUV

महिंद्रा विजन S एक 4 मीटर लंबी कॉम्पैक्ट SUV है, जिसमें बॉक्सी डिजाइन, 19-इंच स्टार अलॉय व्हील्स, फ्लश डोर हैंडल और कैमरा बेस्ड ORVMs दिए गए हैं. इसका इंटीरियर हाई-टेक टचस्क्रीन, डिजिटल डिस्प्ले और पैनोरमिक सनरूफ से लैस है. यह 2027 तक Scorpio फैमिली में शामिल हो सकती है.

Mahindra Vision T: विजन T – थार का अगला जनरेशन ऑफ-रोड बीस्ट

विजन T को थार के एडवांस वर्जन के रूप में पेश किया गया है. इसमें 227mm ग्राउंड क्लियरेंस, 28° ऑफ-रोड एंगल और टेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील जैसे फीचर्स हैं. यह SUV इंटरनेशनल मार्केट के लिए भी तैयार की जा रही है.

Mahindra Vision X: विजन X – अर्बन क्रॉसओवर स्टाइल

विजन X को स्पोर्टी क्रॉसओवर लुक दिया गया है. इसमें 2,665mm व्हीलबेस, थ्री-टोन डैशबोर्ड और बड़ी डिजिटल स्क्रीन मिलती है. यह सब-4 मीटर SUV 2027 तक भारतीय और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकती है.

Mahindra Vision X: विजन SXT – रग्ड पिकअप स्टाइल SUV

महिंद्रा विजन SXT को पिकअप स्टाइल में डिजाइन किया गया है. इसमें फ्लैटबेड रियर, मेटैलिक स्किड प्लेट और लंबी वर्टिकल टचस्क्रीन दी गई है. इसका प्रोडक्शन 2030 तक शुरू होने की संभावना है.

Mahindra ने लॉन्च किया NU IQ प्लैटफॉर्म, अब बदलेगा कॉम्पैक्ट SUVs का गेम

लाल किले पर 60 साल पुरानी कार ने खींचा सबका ध्यान, इसकी कहानी दिलचस्प है

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola