लाल किले पर 60 साल पुरानी कार ने खींचा सबका ध्यान, इसकी कहानी दिलचस्प है
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 15 Aug 2025 2:54 PM
Jeep Wagoneer
स्वतंत्रता दिवस 2025 पर लाल किले पर दिखी Jeep Wagoneer ने सबका ध्यान खींचा. जानिए इस विंटेज SUV की कहानी, इसके फीचर्स और पूर्व राष्ट्रपति राधाकृष्णन से इसका नाता
स्वतंत्रता दिवस 2025 (Independence Day 2025) के मौके पर लाल किले पर एक खास नजारा देखने को मिला. दिल्ली एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC), लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार (Lieutenant General Bhavnish Kumar) जब समारोह में पहुंचे, तो उनकी सवारी बनी एक 60 साल पुरानी जीप वैगनीयर (Jeep Wagoneer). काले रंग की इस विंटेज SUV का मस्कुलर लुक और क्लासिक डिजाइन लोगों को आकर्षित कर गया.
भूटान के राजा का ऐतिहासिक तोहफा
इस Jeep Wagoneer की कहानी 1965 से शुरू होती है, जब भूटान के राजा जिगमे दोरजी वांगचुक भारत यात्रा पर आये थे. उस समय भारत के राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उन्होंने यह गाड़ी तोहफे में दी थी. यह गाड़ी भारत-भूटान के मैत्रीपूर्ण संबंधों की प्रतीक बनी.

राष्ट्रपति भवन से सेना तक का सफर
लंबे समय तक यह गाड़ी राष्ट्रपति भवन की सेवा में रही. साल 2000 में इसे इंडियन आर्मी को सौंप दिया गया. तब से यह दिल्ली एरिया के आर्मी हेडक्वार्टर में एक सेरेमोनियल गाड़ी के तौर पर इस्तेमाल होती है, यानी खास मौकों पर इसकी शान दिखती है.
Jeep Wagoneer: एक आइकॉनिक मॉडल
Jeep कंपनी की Wagoneer एक प्रतिष्ठित मॉडल रही है. 1963 से 1991 तक इसका उत्पादन लगातार हुआ. इसकी लोकप्रियता को देखते हुए Jeep ने 2021 में इसका नया वर्जन लॉन्च किया. लेकिन भारतीय सेना आज भी इसके पुराने मॉडल को सहेज कर रखे हुए है.

क्या हैं इस गाड़ी के खास फीचर्स?
3.8 लीटर टॉरनेडो, 6 सिलिंडर इंजन
140hp की पावर
यूनिक फ्रंट सस्पेंशन
4X4 ड्राइव फीचर
पहली 4X4 गाड़ी जिसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन था
3-स्पीड मैनुअल का विकल्प
1965 में 5.4 लीटर V8 इंजन वेरिएंट भी आया.
डिजाइनर ब्रूक्स स्टीवेंस की क्रिएशन
1962 में ऑटोमोबाइल इंजीनियर ब्रूक्स स्टीवेंस ने इसका पहला मॉडल डिजाइन किया था. उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह गाड़ी इतनी लोकप्रिय हो जाएगी कि 1991 में प्रोडक्शन बंद होने के बाद भी 2021 में इसका नया अवतार आएगा.
10 सबसे सस्ती कारें, भारत में सब एक से बढ़कर एक
FASTag Annual Pass: जानिए कैसे करें आवेदन, क्या हैं फायदे और नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










