ePaper

Lamborghini ने भारत में उतारी 4.22 करोड़ की नयी कार, 3.3 सेकेंड में पकड़ लेगी 100km की रफ्तार

Updated at : 25 Nov 2022 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
Lamborghini ने भारत में उतारी 4.22 करोड़ की नयी कार, 3.3 सेकेंड में पकड़ लेगी 100km की रफ्तार

लैम्बॉर्गिनी इंडिया ने कहा, यूरूस ने भारत में ब्रांड के विस्तार के लिए नये बाजार खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. इसलिए हमें इसे पेश करने में खुशी हो रही है. कंपनी ने दावा किया है कि यह एसयूवी कार केवल 3.3 सेकंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति पकड़ सकती है.

विज्ञापन
undefined

प्रीमियम और लग्जरी कार बनानेवाली इटली की सुपर कार कंपनी लैम्बॉर्गिनी ने भारत में अपनी नयी कार ‘यूरूस परफॉर्मेंट’ पेश कर दी है.

undefined

कंपनी की तरफ से यह कार इस साल अगस्त में आयोजित वैश्विक प्रीमियर के बाद पेश की गई है. इसकी शोरूम कीमत 4.22 करोड़ रुपये है.

undefined

लैम्बॉर्गिनी इंडिया ने कहा, यूरूस ने भारत में ब्रांड के विस्तार के लिए नये बाजार खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. इसलिए हमें इसे पेश करने में खुशी हो रही है.

undefined

कंपनी ने दावा किया है कि यह एसयूवी कार केवल 3.3 सेकंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति पकड़ सकती है.

undefined

लैम्बॉर्गिनी यूरूस परफॉर्मेंट के एयरोडायनामिक की वजह से इसकी लंबाई ज्यादा रखी गई है. इसमें डुअल-टोन बोनट लगाया है, जो कार्बन फाइबर से बना है.

undefined

इसमें ऑप्शनल कार्बन फाइबर रूफ, नये बंपर, बेहतर एयरोडायनामिक के लिए फ्रंट व्हील पर AC वेंट्स, पीछे की तरफ नया स्पॉइलर दिया है.

undefined

यह स्टैंडर्ड यूरूस से थोड़ी ज्यादा चौड़ी है, लेकिन ऊंचाई कम है. वहीं, इसका व्हीलबेस स्टैंडर्ड मॉडल से थोड़ा बड़ा है. इसमें नये 23 इंच कार्बन फाइबर अलॉय व्हील दिये गए हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola