Jio 5G दिसंबर तक पूरे देश में, गणेश चतुर्थी पर लॉन्च होगा Jio AirFiber, मुकेश अंबानी ने कही यह बात

Published by : Agency Updated At : 28 Aug 2023 3:44 PM

विज्ञापन

मुकेश अंबानी ने, जियो एयर फाइबर को 19 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी के दिन पेश करने की घोषणा की. अंबानी ने कहा, एक करोड़ से अधिक परिसर हमारी ऑप्टिकल फाइबर सेवा जियो फाइबर से जुड़े हैं.

विज्ञापन

Reliance AGM 2023: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज यानी कि 28 अगस्त को कहा कि रिलायंस जियो की 5G सेवाओं ने दुनिया में सबसे तेज शुरुआत की है और कंपनी इस साल दिसंबर तक इसे पूरे देश में पहुंचाने के लिए सही राह पर है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल की 46वीं आमसभा (एजीएम) में अंबानी ने कहा कि जियो की 5G सेवाएं इस साल दिसंबर तक पूरे देश में उपलब्ध होंगी. देश में पांच करोड़ से अधिक लोग जियो के 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस तरह 5G के मामले में जियो अपनी अन्य प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से आगे है.

जियो एयर फाइबर को गणेश चतुर्थी के दिन पेश करने की घोषणा

इस मौके पर मुकेश अंबानी ने, जियो एयर फाइबर को 19 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी के दिन पेश करने की घोषणा भी की. अंबानी ने कहा, एक करोड़ से अधिक परिसर हमारी ऑप्टिकल फाइबर सेवा जियो फाइबर से जुड़े हैं. अब भी लाखों परिसर ऐसे हैं जहां वायर कनेक्टिविटी देना मुश्किलों भरा है. जियो एयर फाइबर इस मुश्किल को आसान करेगी. इसके जरिये हम 20 करोड़ घरों और परिसरों तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं. जियो एयर फाइबर के आने से हर दिन जियो 1.5 लाख नए ग्राहक जोड़ पाएगी. जियो का ऑप्टिकल फाइबर ढांचा पूरे भारत में 15 लाख किलोमीटर तक फैला हुआ है. ऑप्टिकल फाइबर पर ग्राहक औसतन प्रति माह 280GB से अधिक डेटा का उपयोग करते हैं, जो जियो की प्रति व्यक्ति मोबाइल डेटा खपत से 10 गुना अधिक है.

जियो ट्रू 5G डेवलपर प्लेटफॉर्म और जियो ट्रू 5G लैब की घोषणा 

आम सभा में मुकेश अंबानी ने जियो ट्रू 5G डेवलपर प्लेटफॉर्म और जियो ट्रू 5G लैब को जारी करने की घोषणा भी की गई. अंबानी ने कहा, हम एक ऐसा मंच बना रहे हैं जो भारतीय उद्यमों, छोटे व्यवसायों और टेक्नोलॉजी स्टार्टअप के डिजिटल दुनिया के साथ मेलजोल के तरीकों को बदल देगा. उद्यमों की जरूरतों को ध्यान में रख कर जियो ने 5G नेटवर्क, एज कंप्यूटिंग और एप्लिकेशंस को मिलाकर एक व्यापक मंच बनाया है. उन्होंने कहा, दूसरी आरे जियो ट्रू 5G लैब में हमारे टेक्नोलॉजी भागीदार, उद्योगों को लिए विशिष्ट समाधानों का विकास, परीक्षण और सह-निर्माण कर सकते हैं. यह रिलायंस कॉरपोरेट पार्क नवी मुंबई में स्थित होगा.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola