Netflix, Hotstar, Amazon Prime का मजा फ्री में पाएं! पढ़ें पूरी खबर

Reliance Jio Recharge: अगर आप जियो यूजर हैं और कम कीमत में Netflix के अलावा Disney Plus Hotstar और Amazon Prime Video ऑफर करनेवाला प्लान तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है.
Jio Recharge Plans: अगर आप जियो यूजर हैं और कम कीमत में Netflix के अलावा Disney Plus Hotstar और Amazon Prime Video ऑफर करनेवाला प्लान तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. हम आपको जियो के दो ऐसे प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 600 रुपये से कम कीमत में हाई-स्पीड डेटा के साथ OTT Apps भी ऑफर करते हैं. इनमें से जियो का कोई प्लान सब्सक्राइब कर लेने पर आपको Disney Plus Hotstar, Netflix और Amazon Prime Video तीनों बड़े पॉपुलर ओटीटी ऐप्स का फायदा मिलता है.
जियो के इस पोस्टपेड प्लान के साथ यूजर को 100 जीबी हाई-स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है. साथ ही, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस के बेनिफिट्स मिलते हैं. इस प्लान के साथ आपको 200 जीबी की डेटा रोलओवर की सुविधा भी मिलेगी.
Also Read: Jio vs Airtel vs Vi : किस कंपनी का मंथली रीचार्ज प्लान सबसे फायदेमंद?
रिलायंस जियो के इस पोस्टपेड रीचार्ज प्लान के साथ कंपनी 75 जीबी हाई-स्पीड डेटा के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस के बेनिफिट्स मिलते हैं.
दोनों जियो प्लान्स के साथ कंपनी Disney+ Hotstar, 1 साल के लिए Amazon Prime Video और Netflix का फायदा देती है. इसके अलावा, आपको Jio TV, Jio Cinema सहित अन्य जियो ऐप्स का भी फ्री ऐक्सेस मिलेगा.
डिजनी प्लस हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो या नेटफ्लिक्स पर आप अगर कुछ भी देखना चाहते हैं, तो आपको सब्सक्रिप्शन खरीदने की जरूरत नहीं है. आप इनमें से किसी भी प्लान से रीचार्ज कर फ्री में फायदा उठा सकते हैं. ध्यान रहे कि ऊपर बताये गए दोनों जियो प्लान्स में डेटा लिमिट समाप्त होने पर प्रति जीबी 10 रुपये का चार्ज लागू होता है.
Also Read: JIO ने खो दिये 93 लाख से ज्यादा यूजर्स, Airtel का यूजरबेस बढ़ा, जानें क्या कहती है TRAI की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




