IPL 2022 LSG vs MI LIVE Streaming: लखनऊ-मुंबई के बीच मैच कब, कहां, कैसे देखें?

आईपीएल 2022 में आज यानी 24 अप्रैल को मुंबई इंडियंस का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा. LSG vs MI मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. लखनऊ-मुंबई के बीच मैच कब, कहां, कैसे देखें? आइए जानें-
IPL 2022 LSG vs MI LIVE Streaming: आईपीएल 2022 में आज यानी 24 अप्रैल को मुंबई इंडियंस का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा. LSG vs MI मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इस बार मुंबई के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की टीम अब तक खेले गए सभी 7 मैच हार कर प्लेऑफ से लगभग बाहर होने वाली है. वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई आज अपना पहला मैच खेलेगी. इससे पहले इस मैदान पर खेले गए कई मैच टीम जीत चुकी है. इसलिए मुंबई को उम्मीद होगी कि शायद आज इस सीजन में उसे पहली जीत नसीब हो जाए. मुंबई पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर आ चुकी है.
लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) की अगर बात करें, तो टीम पिछले 3 मैचों में से 2 मैच हार चुकी है. अभी तक टीम टॉप 4 में शामिल नहीं हो पाई है. टॉप 4 में शामिल होने का टीम का यह सपना आज की परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा. केएल राहुल की कप्तानी में आज टीम मुंबई को हराकर टॉप 4 में शामिल हो सकती है. जहां, एक तरफ मुंबई अपनी साख बचाने के लिए जी-जान लगाकर खेलेगी, वहीं, लखनऊ की टीम हर सूरत में जीतने की कोशिश करेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला कड़ा होने वाला है.
Also Read: JIO के सबसे सस्ते रीचार्ज में पाएं Netflix, Hotstar, Amazon Prime के बेनिफिट्स
LSG vs MI मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
LSG vs MI मैच का लाइव टेलीकास्ट Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 3 और Star Sports 3 HD पर देखा जा सकता है.
LSG vs MI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
LSG vs MI लाइव मैच आप Disney+ Hotstar, Jio TV, और Airtel TV पर भी देख सकते हैं.
LSG vs MI मैच ऑनलाइन कहां देखें?
Disney+ Hotstar भारत में IPL 2022 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर है. भारत में IPL मैच देखने का सबसे सस्ता तरीका Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन है, जो 499 रुपये प्रति वर्ष की कीमत पर उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




