डेली कम्यूट के लिए बेस्ट हैं Bajaj की ये 3 बाइक्स, कीमत सिर्फ 73 हजार रुपए से स्टार्ट

Updated:
विज्ञापन
bajaj pulsar 125 (Image: Bajaj)

bajaj pulsar 125 (Image: Bajaj)

बजाज की प्लैटिना 110, पल्सर 125 और पल्सर N160, ये तीन बाइक्स खासतौर पर रोजाना के सफर के लिए बेहतरीन हैं. ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी शानदार राइडिंग का अनुभव देने वाली इन बाइक्स के फीचर्स और माइलेज की जानकारी पाएं.

विज्ञापन

बजाज कंपनी ने टू-व्हीलर्स सेगमेंट में ग्राहकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है. इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में बजाज की गाड़ियों का जबरदस्त क्रेज है. यदि आपको भी इस कंपनी की एक बाइक लेनी है, जो डेली कम्यूट के लिए बेस्ट हो, तो Platina, Pulsar 125 और Pulsar N160 आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती है. इन तीनों गाड़ियों को खासतौर पर रोजाना यूज करने वाले लोगों के लिए ही बनाया गया है, जो ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी बढ़िया राइडिंग एक्सपिरियंस देती है. चलिए हम आपको इनकी खासियत, माइलेज और फीचर्स के बारे में बताते हैं.

Bajaj Platina 110 Drum

बजाज की सबसे किफायती और ग्रामीण इलाकों में बढ़िया परफॉर्मेंस करने वाली बाइकों की लिस्ट में प्लटिना 110 का नाम सबसे आगे आता है. इसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली) 73,077 रुपए है. कम्फर्ट, माइलेज, स्पेक्स, स्टाइल और प्राइस के मामले में यह आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है. इसमें लगने वाला SnS सस्पेंशन खराब रास्तों पर भी बेहतर ड्राइविंग का अनुभव प्रदान करता है. इसका लॉंग और पुश सीट राइडर्स के लिए आरामदायक है. इस बाइक में 115 सीसी DTS-i, 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. लो लाइट कंडीशन में अच्छी विजिबीलीटी के लिए स्टायलिश LED लाइट्स दिए गए हैं. इस बाइक का ARAI-Certified माइलेज 70 kmpl है, जबकि रियल वर्ल्ड में 65 से 70 kmpl तक एक्सपेक्ट कर सकते हैं.

Bajaj Pulsar 125

आपके दिमाग में प्लसर का नाम जरूर आया होगा, यदि आप बजाज लवर हैं. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली) 92,111 रुपए है. इसमें 2 तरह का सीट ऑप्शन (कार्बन फाइबर और निऑन सिंगल) मिलता है. अगर आप परफॉर्मेंस, डिजाइन, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी देख रहे हैं, तो इसे अपना चॉइस बना सकते हैं. इसमें 124.38 सीसी का 4 स्ट्रोक 2 वाल्व ट्विन स्पार्क BSVI कंपलाएंट इंजन मिलता है, जो 11.8 ps पावर और 10.8 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इस बाइक में डिजिटल कंसोल, 5-स्टेप एडजस्टेबल निटरॉक्स रियर सस्पेंशन और ऑल LED सेटअप मिलेगा. अगर आप ऑफिस जाते हैं, तो स्पोर्टी लुक के लिए इसे चुन सकते हैं. इसका ARAI-Certified माइलेज 51.46 kmpl है, लेकिन रियल वर्ल्ड में यह बजाज प्लसर 125 55 से 50 kmpl माइलेज दे सकती है.

Bajaj Pulsar NS160

यदि आपके पास थोड़ा अधिक बजट है, तो Bajaj Pulsar NS160 आपके डेली कम्यूट को शानदार बना सकती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,23,694 लाख रुपए है. परफॉर्मेंस, डिजाइन, सेफ्टी, हैंडलिंग और तकनीक का एक बढ़िया ऑप्शन है. इसमें स्मार्ट ब्लूटूथ कनेक्टेड डिजिटल कंसोल मिलेगा, जो नेविगेशन के साथ आता है. इसके अलावा ABS राइड मोड और ऑल LED लाइटिंग सेटअप मिलता है. पेरीमीटर फ्रेम, USD फोर्कस, मोनो-शॉक सस्पेंशन और डिस्क ब्रेक के साथ ड्यूअल चैनल ABS इसे खास बनाता है. प्लसर एनएस160 में 160.3 सीसी ऑइल कूल्ड, ट्विन स्पार्क, 4 वैल्यू FI इंजन मिलेगा, जो 17 ps पावर और 14.6 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी ARAI-Certified माइलेज 52.2 kmpl है, लेकिन रियल वर्ल्ड में यह 42 से 45 kmpl हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: 10 साल पुरानी Bajaj बाइक में भी भरवा सकते हैं E20 पेट्रोल? कंपनी ने दिया सीधा जवाब

Image


विज्ञापन
Shivansh Shekhar

लेखक के बारे में

By Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola