Ind vs Pak : क्रिकेट का महामुकाबला आज, किसे जिता रहा सट्टा बाजार? जानें किस टीम का क्या है भाव

Asia Cup 2023 India Vs Pakistan Match Betting – एशिया कप में आज खेले जानेवाले भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का इंतजार न सिर्फ हिंदुस्तान और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस को, बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को है. इसके साथ ही, भारत और पाकिस्तान के मैच पर हमेशा की तरह सट्टा बाजार गर्म हो गया है.
India vs Pakistan Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 का तीसरा मुकाबला आज यानी शनिवार, 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच (Asia Cup 2023 Ind Vs Pak Match Today) खेला जाएगा. क्रिकेट के फैन्स इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वनडे फॉर्मैट (Ind Vs Pak One Day Match) में खेले जा रहे एशिया कप के इस मुकाबले में यह अवसर चार साल बाद आया है, जब भारत और पाकिस्तान (India Pakistan Match) की टीमें एक दूसरे का आमना-सामना करेंगी. आपको बता दें कि इससे पहले दोनों टीमें 2019 वनडे विश्व कप (Ind Vs Pak Last Match Played) में एक-दूसरे से भिड़ी थीं. जाहिर सी बात है कि जब इतने लंबे अंतराल के बाद चिर-प्रतिद्वंद्वी इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा, तो ऐसे में सट्टा बाजार (Ind Vs Pak Match Satta Bazaar) में इसकी चर्चा भी सबसे ज्यादा होनी लाजिमी है.
भारत और पाकिस्तान मैच पर सट्टा बाजार गर्म
एशिया कप में आज खेले जानेवाले भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का इंतजार न सिर्फ हिंदुस्तान और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस को, बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को है. इसके साथ ही, भारत और पाकिस्तान के मैच पर हमेशा की तरह सट्टा बाजार गर्म हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत औरव पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा यह मैच कौन जीतेगा, इसे लेकर करोड़ों रुपये का सट्टा लग चुका है. यही नहीं, सट्टा बाजार के भाव भी सामने आ गए हैं. हालांकि अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों टीमों का रेट कुछ कम और ज्यादा होते हुए भी दिखाई दे रहा है. हम आपको बता दें कि भारत में सट्टेबाजी अवैध है और सट्टा खेलते हुए पकड़े जाने पर कड़ी सजा का प्रावधान है.
Also Read: IND vs PAK: एशिया कप में कितनी बार भिड़े हैं भारत-पाकिस्तान, किसका पलड़ा रहा है भारी? जानें यहां
कैसे कमाई करते हैं सटोरिये?
एशिया कप टूर्नामेंट शुरू होने के साथ ही सटोरिये सक्रिय हो गए हैं. आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर करोड़ों रुपये का सट्टा लगाया जाएगा. भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर सटोरिये बाजार में सक्रिय हैं. जानकारों की मानें, तो सट्टे में प्रयुक्त होने वाले मोबाइलों के लिए दर्जनों नयी सिम जारी की गई हैं. एशिया कप के लिए होने वाले भारत और पाकिस्तान क्रिक्रेट मैच के लिए दुबई में भाव खुला है. एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सट्टेबाजों के कारोबार से संबंधित अलग टेलीफोन लाइन होती हैं. इस पर मैच की पल-पल की जानकारी उन्हें टीवी से लगभग 10 सेकेंड पहले पता चल जाती है. इसी आधार पर बड़े सट्टेबाज कमाई करते हैं. दिल्ली एनसीआर के अलावा छोटे शहरों में भी क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाया गया है. यही वजह है कि आईपीएल मैच हो, वन-डे सीरीज या फिर टी-20 क्रिकेट लीग, सभी में सटोरियों की बल्ले-बल्ले रहती है.
एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच के बारे में आइए जानते हैं कुछ खास बातें-
एशिया कप में कब और कहां खेला जाएगा भारत-पाक मैच ?
भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 2 सितंबर, शनिवार को पल्लेकल के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार, इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3:00 से होगी. जबकि टॉस 2:30 बजे होगा.
भारत-पाक मुकाबला टीवी पर कैसे देखें लाइव?
भारत-पाकिस्तान मुकाबले को भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिये लाइव प्रसारित किया जाएगा.
भारत-पाक मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में कैसे देखें?
भारत और पाकिस्तान के आज खेले जा रहे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी, जहां आप मोबाइल के जरिये मुकाबले को फ्री में लाइव देख पाएंगे.
पाकिस्तान भारत से आगे है वनडे हेड टू हेड में
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 132 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से पाकिस्तान ने 73 जीत दर्ज कर बढ़त हासिल की है. वहीं, भारतीय टीम ने 55 मैच अपने नाम किये हैं. इसके साथ ही, दोनों के बीच 4 मैच बेनतीजा रहे.
एशिया कप के लिए भारत के स्क्वाड में कौन-कौन शामिल ?
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और तिलक वर्मा.
एशिया कप के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड में कौन-कौन शामिल ?
बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, फहीम अशरफ, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम जूनियर, सऊद शकील, अब्दुल्ला शफीक और उसामा मीर.
Also Read: IND vs PAK Weather: भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश बनी विलेन तो क्या होगा? जानिए पूरा गणित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










