Ertiga की बढ़ने वाली है टेंशन, Hyundai और Kia ला रही हैं 2 नई MPV, जानें डिटेल्स

Hyundai Stargazer (Photo: Hyundai)
भारतीय MPV बाजार में जल्द ही मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है. Hyundai और Kia अपने-अपने नए मॉडल्स के साथ एंट्री की तैयारी में हैं. एक तरफ Hyundai किफायती फैमिली MPV ला सकती है, तो दूसरी ओर Kia प्रीमियम हाइब्रिड सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने वाली है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
पिछले साल हुए Investors Day में Hyundai ने ऐलान किया था कि वह 2030 तक भारतीय बाजार में 26 नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगी. खास बात यह है कि कंपनी दो बिल्कुल नए सेगमेंट्स में भी कदम रखने जा रही है. एक दमदार ऑफ-रोड SUV (Sport utility vehicle) और एक नई MPV (Multi-Purpose Vehicle). हालांकि, इन मॉडलों के नाम और पूरी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं.
वहीं, Hyundai की सिस्टर कंपनी Kia भी पीछे नहीं है. Kia ने अपने 2026 CEO Investor Day के दौरान भारत के लिए 10 नए मॉडल्स कन्फर्म किए हैं. इस लाइनअप में Kia Syros EV, Kia Sorento Hybrid और Kia Carnival Hybrid जैसे शानदार मॉडल शामिल हैं. कंपनी की ऑफिसियल अनाउंसमेंट के मुताबिक, Hyundai और Kia अगले पांच सालों में भारतीय बाजार में अपनी दो नई MPVs लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं. आइए, जानते हैं इन अपकमिंग MPVs के बारे में कुछ खास बातें.
Hyundai की अपकमिंग MPV
हुंडई ने साफ कर दिया है कि उसकी आने वाली MPV एक शानदार ‘फैमिली मूवर’ होगी. कंपनी इसे ‘Mobility for All’ के कॉन्सेप्ट के साथ लाने वाली है. यानी यह एक ऐसी कार होगी जो बड़े परिवारों के लिए परफेक्ट साबित हो सकती है. कीमत की बात करें, तो इसके 20 लाख रुपये से कम में लॉन्च होने की उम्मीद है. अगर ऐसा होता है, तो इसका सीधा मुकाबला Kia Carens और Maruti Suzuki Ertiga जैसी पॉपुलर MPVs से होगा.
हालांकि, कंपनी ने अभी मॉडल का नाम कन्फर्म नहीं किया है. लेकिन माना जा रहा है कि यह या तो Hyundai Stargazer हो सकती है या फिर Hyundai Staria. Hyundai Stargazer की लंबाई करीब 4.4 मीटर है. इंटरनेशनल मार्केट्स में यह 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 115PS की पावर और 144Nm का टॉर्क जनरेट करता है. खास बात यह है कि इसमें 6-स्पीड मैनुअल और iVT ऑटोमैटिक, दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं.
Kia Carnival Hybrid
ग्लोबल मार्केट्स में यह MPV 1.6-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन के साथ मौजूद है. यह पैरलल हाइब्रिड सेटअप 272PS की दमदार पावर और 367Nm का शानदार टॉर्क जनरेट करता है. खास बात यह है कि इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है.
फिलहाल, भारत में आने वाली Kia Carnival हाइब्रिड के पावरट्रेन को लेकर कंपनी ने कोई ऑफिसियल डिटेल्स शेयर नहीं की है. यानी अभी यह साफ नहीं है कि इसमें ग्लोबल मॉडल वाला वही हाइब्रिड सेटअप मिलेगा या फिर कंपनी इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन का कोई नया इलेक्ट्रिफाइड वर्जन पेश करेगी. हालांकि, एक बात लगभग तय है कि नई Carnival Hybrid का डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और फीचर लिस्ट मौजूदा ICE मॉडल से काफी हद तक मिलती-जुलती रहने वाली है.
यह भी पढ़ें: धांसू है महिंद्रा की ये थ्री-रो सीटिंग वाली कार; सफारी, अल्काजार जैसी MPV को देती है टक्कर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










