125cc का इंजन, 47kmpl का माइलेज, Honda ने लॉन्च की एडवेंचर लुक वाली नई स्कूटर

Edited by Shivani Shah
Updated:
विज्ञापन

Honda HooRide 125

Honda ने नया HooRide 125 स्कूटर पेश किया है, जिसमें 124.7cc इंजन, 47.17 kmpl तक का माइलेज, 5-इंच TFT डिस्प्ले, TPMS, कीलेस इग्निशन और 17-इंच व्हील्स जैसे फीचर्स मिलते हैं.

विज्ञापन

अगर आपको लगता है कि स्कूटर सिर्फ ऑफिस आने-जाने के लिए होते हैं, तो Honda का नया मॉडल आपकी सोच बदल सकता है. 125cc इंजन सेगमेंट में होंडा ने हाल ही में अपना नया स्कूटर Wuyang Honda HooRide 125 पेश किया है. एडवेंचर बाइक जैसी स्टाइलिंग, बड़े व्हील्स और ढेर सारे एडवांस्ड फीचर्स इसे आम स्कूटर्स से बिल्कुल अलग बनाते हैं. खास बात यह है कि इस नये स्कूटर का लुक काफी हद तक Honda की पॉपुलर एडवेंचर बाइक Africa Twin से इंस्पायर्ड है. हालांकि, कंपनी ने इस नये स्कूटर को फिलहाल चीन में लॉन्च किया है.

दमदार इंजन और शानदार माइलेज

Honda HooRide 125 में 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड eSP+ इंजन दिया गया है. यह वही इंजन है जो Honda PCX 125 में भी इस्तेमाल किया जाता है. यह इंजन 11hp की पावर और 11.7Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर लगभग 47.17 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकता है.

एडवेंचर बाइक जैसा डिजाइन

HooRide 125 का डिजाइन इसे सड़क पर अलग पहचान देता है. इसमें ट्विन-पॉड LED हेडलाइट्स, C-शेप DRLs और एडजस्टेबल विंडस्क्रीन दी गई है. स्कूटर के फ्रंट हिस्से में बीक-स्टाइल डिजाइन दिया गया है, जो इसे एडवेंचर स्कूटर का लुक देता है. इसके अलावा इसमें फ्लैट फ्लोरबोर्ड और स्टेप्ड सिंगल-पीस सीट दी गई है, जिससे रोजाना इस्तेमाल में भी यह काफी आरामदायक साबित हो सकता है.

स्टोरेज के मामले में भी शानदार

Honda ने इस स्कूटर में 8.2 लीटर का फ्यूल टैंक फ्लोरबोर्ड के नीचे दिया है. इससे सीट के नीचे ज्यादा स्टोरेज स्पेस मिल जाता है. कंपनी के अनुसार इसमें दो हाफ-फेस हेलमेट आसानी से रखे जा सकते हैं, जो इसे और ज्यादा प्रैक्टिकल बनाता है.

फीचर्स की लंबी लिस्ट

HooRide 125 में कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं. इसमें कीलेस इग्निशन, 5-इंच TFT डिस्प्ले, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), NFC की-कार्ड और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा स्कूटर में Type-A और Type-C USB चार्जिंग पोर्ट, फ्रंट ग्लोव बॉक्स और स्मार्टफोन या एक्शन कैमरा लगाने के लिए खास माउंटिंग बार भी दिया गया है. यह DJI डिवाइस के साथ भी काम करता है.

हार्डवेयर भी है खास

स्कूटर में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं. खास बात यह है कि इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो आम स्कूटरों के मुकाबले में इसे मोटरसाइकिल जैसा स्टांस देते हैं.

भारत में लॉन्च होने की उम्मीद कम

हालांकि HooRide 125 अपने डिजाइन और फीचर्स के चलते काफी आकर्षक नजर आता है, लेकिन फिलहाल इसे केवल चीन में पेश किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honda के इस स्कूटर को भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद काफी कम है. भारत में कंपनी फिलहाल मास-मार्केट स्कूटर्स पर ज्यादा ध्यान दे रही है, इसलिए ऐसे प्रीमियम प्रोडक्ट्स को प्रायोरिटी नहीं दी जा रही है.

यह भी पढ़ें: चाहे आप Honda Activa चलाते हो या TVS Jupiter, यह एक आसान हैक बढ़ा सकता है आपकी माइलेज

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola