Guerrilla 450 या Hunter 350? जानिए Royal Enfield की कौन-सी बाइक है वैल्यू फॉर मनी
Published by : Shivani Shah Updated At : 14 Jun 2026 9:48 AM
गुरिल्ला 450 और हंटर 350
Royal Enfield की 2026 रेंज में कई शानदार बाइक्स मौजूद हैं. ऐसे में नयी रॉयल एनफील्ड बाइक खरीदने से पहले यहां जानिए की कौन सी बाइक कीमत, परफॉर्मेंस और फीचर्स के हिसाब से आपके लिए परफेक्ट हो सकती है.
Royal Enfield का नाम आते ही दमदार बाइक, शानदार रोड प्रेजेंस और लंबी राइड्स का ख्याल आता है. लेकिन 2026 में कंपनी की लाइनअप पहले से ज्यादा बड़ी और ऑपशंस से भरी हुई है. ऐसे में कई लोगों के मन में यही सवाल आता है कि कौन-सी बाइक सबसे ज्यादा वैल्यू देती है? कुछ बाइक्स अपने लुक्स के लिए पॉपुलर हैं, तो कुछ दमदार परफॉर्मेंस और फीचर्स की वजह से चर्चा में हैं. ऐसे में सिर्फ कीमत देखकर फैसला लेना सही नहीं होगा. अगर आप अपने बजट में वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो यहां हम आपको Royal Enfield की उन बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जो कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में सबसे ज्यादा दमदार साबित होती हैं.
Guerrilla 450: दमदार ऑप्शन
करीब 2.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर आने वाली Royal Enfield Guerrilla 450 को कंपनी की सबसे वैल्यू-फॉर-मनी बाइक्स में गिना जा सकता है. इसमें Sherpa 452cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 39.47hp और 40Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच दिया गया है. बाइक में ड्यूल-चैनल ABS, चार राइडिंग मोड्स, ट्रिपर नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और USB चार्जिंग जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत 10,000Km का सर्विस इंटरवल है, जो 350cc एयर-कूल्ड मॉडल्स के मुकाबले दोगुना है. इसका मतलब है कम सर्विस विजिट और कम मेंटेनेंस खर्च. कीमत के लिहाज से यह Honda CB350 और Jawa 350 जैसे मॉडल्स को टक्कर देती है, लेकिन फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में उनसे कहीं आगे नजर आती है.
Hunter 350: कीमत भी कम और वजन में भी हल्का
अगर आप पहली बार Royal Enfield खरीदने वाले हैं, तो Hunter 350 आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. 181 किलोग्राम वजन के साथ यह कंपनी की सबसे हल्की बाइक है. इसमें 349cc एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.2hp और 27Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कम वजन, छोटा व्हीलबेस और आरामदायक राइडिंग पोजिशन इसे शहर के ट्रैफिक में चलाने के लिए बेहद आसान बनाते हैं. खासतौर पर नए राइडर्स और कम हाइट वाले लोगों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है. हालांकि, हाईवे पर 80 किमी/घंटा से ज्यादा स्पीड पर इंजन में कंपन महसूस हो सकता है. साथ ही इसका 5,000 किमी का सर्विस इंटरवल मेंटेनेंस विजिट्स को बढ़ा देता है.
Meteor 350: टूरिंग के लिए अच्छा ऑप्शन
Royal Enfield Meteor 350 उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो आरामदायक लंबी दूरी की राइडिंग पसंद करते हैं. इसकी कीमत करीब 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसमें वही 349cc इंजन मिलता है जो Hunter और Classic 350 में दिया गया है. इंजन 20.2hp और 27Nm टॉर्क जेनरेट करता है. Meteor का लंबा व्हीलबेस, लो-सेट फुटपेग्स और आरामदायक सीटिंग पोजिशन लंबी यात्राओं को आसान बनाते हैं. बाइक में ट्रिपर नेविगेशन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है. हालांकि, इसकी कीमत और Guerrilla 450 की कीमत के बीच करीब 50,000 रुपये का अंतर है. ऐसे में कई खरीदारों के लिए ज्यादा पावर और एडवांस्ड तकनीक के साथ Guerrilla 450 ज्यादा आकर्षक ऑप्शन बन सकती है.
Himalayan 450: एडवेंचर के लिए अच्छा ऑप्शन
अगर आपका प्लान लद्दाख, स्पीति वैली या खराब रास्तों पर लंबी यात्राएं करने का है, तो Himalayan 450 सबसे परफेक्ट ऑप्शन है. करीब 3.06 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत वाली इस बाइक में भी Sherpa 452cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है. बाइक में 200mm ग्राउंड क्लीयरेंस, 21-इंच फ्रंट स्पोक व्हील, ड्यूल-पर्पज टायर्स और स्विचेबल ऑफ-रोड ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर टूरिंग के लिए Himalayan 450 अपने सेगमेंट में अब भी सबसे मजबूत दावेदार मानी जाती है.
Classic 350: रेट्रो और क्लासिक लवर्स के लिए परफेक्ट
Royal Enfield Classic 350 लंबे समय से कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही है. इसकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण इसका रेट्रो डिजाइन, क्रोम फिनिश और क्लासिक मोटरसाइकिल वाली फीलिंग है. इसमें 349cc इंजन मिलता है, जो 20.2 hp और 27Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यानी परफॉर्मेंस के मामले में यह Hunter 350 और Meteor 350 के समान है. हालांकि, यह 350cc लाइनअप की सबसे भारी मोटरसाइकिलों में से एक है और फीचर्स के मामले में Hunter से बहुत ज्यादा अलग नहीं है.
कौन सा रहेगा बेहतर?
अगर सिर्फ वैल्यू-फॉर-मनी की बात करें, तो Guerrilla 450 Royal Enfield की 2026 लाइनअप में सबसे मजबूत ऑप्शन बनकर उभरती है. वहीं Hunter 350 शुरुआती खरीदारों के लिए, Meteor 350 आरामदायक टूरिंग के लिए, Himalayan 450 एडवेंचर राइडिंग के लिए और Classic 350 रेट्रो स्टाइल पसंद करने वालों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं. ऐसे में सही चुनाव पूरी तरह आपकी जरूरत और राइडिंग स्टाइल पर निर्भर करता है.
यह भी पढ़ें: नए मिलिट्री-स्टाइल अवतार में आई Aprilia SR 175, जानें कीमत और फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










