हाइवे पर प्लॉट है? जानें कितनी दूरी पर बना सकते हैं मकान या दुकान

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Dec 2025 5:38 PM

विज्ञापन

हाईवे हाउस की दूरी के नियम / फोटो अनस्प्लैश से

Highway House Distance Rules: हाइवे किनारे घर या दुकान बनाने से पहले जानें कितनी दूरी छोड़नी जरूरी है और क्या कहते हैं सरकारी नियम

विज्ञापन

Highway House Distance Rules: अगर आपके पास हाइवे के पास कोई प्लॉट है और आप उस पर मकान या दुकान बनाने का सोच रहे हैं, तो जरा ठहरिए. सरकार ने इसके लिए सख्त नियम तय किये हैं. सुरक्षा, सड़कचौड़ीकरण और ट्रैफिक प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए यह दूरी बेहद अहम है.

चौड़ीकरण में टूट सकते हैं मकान

शहर और ट्रैफिक लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में सरकार को हाइवे चौड़ा करना पड़ताहै. कई बार सड़क से सटे मकान और दुकानें तोड़ दी जाती हैं. मुआवजा मिलता है, लेकिन घर टूटने का दर्द कौन झेलना चाहेगा. यही वजह है कि सड़क से दूरी छोड़कर ही निर्माण करना समझदारी है.

हर राज्य के अलग नियम

हाइवे किनारे निर्माण को लेकर हर राज्य की नगर निगम और नगरपालिका अपने नियम बनाती हैं. कई बार राज्य सरकार और NHAI भी दिशा-निर्देश जारी करते हैं. इसलिए निर्माण से पहले स्थानीय निकाय से जानकारी लेना जरूरी है.

NOC और दूरी का नियम

अगर आप हाइवे किनारे घर या दुकान बनाना चाहते हैं तो पहले संबंधित विभाग से NOC लेना अनिवार्य है. मौजूदा नियमों के अनुसार राष्ट्रीय या राज्य राजमार्ग से कम से कम 75 फीट की दूरी पर ही निर्माण किया जा सकता है. मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड पर यह दूरी 60 फीट और साधारण डिस्ट्रिक्ट रोड पर 50 फीट तय की गई है.

40 मीटर तक निर्माण पर रोक

राष्ट्रीय राजमार्ग नियंत्रण अधिनियम की धारा 42 के मुताबिक हाइवे की मध्य रेखा से 40 मीटर तक किसी भी तरह का निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित है. वहीं 75 मीटर तक का दायरा भी बिना अनुमति के इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

HR 88B 8888: करोड़ों की VIP नंबर प्लेट फिर से नीलामी में, जानिए लेटेस्ट अपडेट

2-Wheeler चोरी क्यों होते हैं? अपनी गाड़ी चोरों से बचाने के 9 जबरदस्त तरीके

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola