Hero Splendor: नये अंदाज में आयी हीरो स्पलेंडर प्लस, जानिए क्या है खासियत

हीरो मोटोकॉर्प की इस कम्यूटर बाइक में एक 97.2cc का सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 8,000 आरपीएम पर 7.9 bhp का मैक्सिमम पावर और 6,000 आरपीएम पर 8.05 न्यूटन मीटर का मैक्सिमम टॉर्क प्रोड्यूस करता है.
Hero Splendor Plus New Color: हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक स्प्लेंडर प्लस (Splendor Plus) को एक नये सिल्वर नेक्सस ब्लू कलर ऑप्शन में बाजार में उतारा है. इस कम्यूटर बाइक की एक्स शोरूम कीमत 72,978 रुपये है.
Hero Splendor Plus इस नयी कलर स्कीम के आने के बाद अब कुल 6 रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध है. नये सिल्वर नेक्सस ब्लू कलर ऑप्शन के अलावा यह बाइक अब मैट शील्ड गोल्ड, हेवी ग्रे विद ग्रीन, ब्लैक विद सिल्वर, ब्लैक विद पर्पल, ब्लैक विद स्पोर्ट्स रेड, सिल्वर नेक्सस ब्लू जैसे 6 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है. इस बाइक में कलर के अलावा बाकी सब कुछ पहले जैसा है. भारत में इस बाइक की औसतन 2.5 लाख यूनिट्स की सेल हर महीने होती है.
Also Read: Hero MotoCorp का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले महीने इस दिन होगा लॉन्च, जानें कितनी होगी कीमत
हीरो मोटोकॉर्प की इस कम्यूटर बाइक में एक 97.2cc का सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 8,000 आरपीएम पर 7.9 bhp का मैक्सिमम पावर और 6,000 आरपीएम पर 8.05 न्यूटन मीटर का मैक्सिमम टॉर्क प्रोड्यूस करता है. देश की सबसे ज्यादा बिकनेवाली यह बाइक i3S आइडल स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम के साथ 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है.
हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 70,658 रुपये है जबकि इसका हाई एंड वैरिएंट 72,978 रुपये में उपलब्ध है. हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में अपने सभी दोपहिया वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है. ऐसे में स्प्लेंडर की कीमतों में भी बदलाव हुआ है.
हाल ही में इस बाइक को एक नये हाई टेक वर्जन में Hero Splendor XTEC नाम से पेश किया गया है. स्प्लेंडर प्लस बाइक के दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिया गया है. इसके साथ ही, स्प्लेंडर को एक इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम से भी लैस किया गया है. इस बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल स्प्रिंग-लोडेड रियर शॉक एब्जॉर्बर्स दिये गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










