Hero MotoCorp का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले महीने इस दिन होगा लॉन्च, जानें कितनी होगी कीमत
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Sep 2022 2:11 PM
Hero Motocorp E-Scooter Launch: हीरो मोटोकॉर्प अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर ऐसे समय पेश करने जा रही है, जब भारतीय बाजार में टू-व्हीलर ईवी का क्रेज बढ़ रहा है. मार्केट में पहले से ही ओला, ओकिनावा, एथर जैसे ब्रांड्स अपनी पहचान बना चुके हैं.
Hero Motocorp Electric Scooter Vida Launch Date : देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) अगले महीने घरेलू बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन (EV / ईवी) पेश करने की तैयारी कर रही है. इसके साथ ही कंपनी बिजलीचालित वाहन (Hero Electric Vehicle) बाजार में भी उतर जाएगी. कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में सात अक्टूबर, 2022 को अपने ‘विडा’ ब्रांड के तहत एक कार्यक्रम की जानकारी दी है.
हीरो मोटोकॉर्प अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर ऐसे समय पेश करने जा रही है, जब भारतीय बाजार में टू-व्हीलर ईवी का क्रेज बढ़ रहा है. मार्केट में पहले से ही ओला, ओकिनावा, एथर जैसे ब्रांड्स अपनी पहचान बना चुके हैं. ऐसे में हीरो के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत की बात करें तो इसके 1 लाख रुपये या उसके आसपास होने की उम्मीद की जा सकती है. एथर और ओला इलेक्ट्रिक सरीखे स्टार्ट-अप्स के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के उलट, Vida ई-स्कूटर अधिक रेंज, सेफ्टी और परफॉर्मेंस पर फोकस कर सकता है.
Also Read: Hero MotoCorp ने नये इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च से पहले EV ब्रांड Vida से पर्दा उठाया
कंपनी के जयपुर, राजस्थान में होने वाले कार्यक्रम में डीलरों, निवेशकों और वैश्विक वितरकों को आमंत्रित किया गया है. उद्योग सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में कंपनी अपना पहला ईवी उत्पाद पेश करेगी. हीरो मोटोकॉर्प ने इस साल मार्च में कहा था कि उसने अपने इलेक्ट्रिक वाहन सहित पर्यावरण, सामाजिक और संचालन (ईएसजी) समाधानों पर 10,000 से अधिक उद्यमियों की मदद के लिए 10 करोड़ डॉलर (लगभग 760 करोड़ रुपये) का वैश्विक कोष तैयार किया है. हीरो मोटोकॉर्प अपने विडा ब्रांड के तहत उभरते हुए उभरते परिवहन समाधान पेश करने की योजना बना रही है. (इनपुट : भाषा)
Also Read: Hero MotoCorp ने पेश किया Passion XTEC, कीमत 74590 रुपये से शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










