Viral Video: चलती बाइक पर रोमांस, प्रेमी जोड़े ने तोड़े ट्रैफिक नियम, पुलिस ने लिया एक्शन

एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें चलती बाइक पर एक प्रेमी जोड़ा रोमांस करते नजर आ रहा है.
Viral Video: गोरखपुर के रामगढ़ ताल में प्रेमी जोड़े का चलती बाइक पर रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया है. ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर पुलिस ने लिया संज्ञान
Viral Video: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक प्रेमी जोड़ा चलती बाइक पर खुलेआम रोमांस करता नजर आ रहा है. युवती बाइक की टंकी पर उलटी दिशा में बैठी है और अपने बॉयफ्रेंड को कसकर गले लगाए हुए है. यह दृश्य न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद खतरनाक माना जा रहा है.
रामगढ़ ताल में हुआ वायरल रोमांस
बताया जा रहा है कि यह कपल गोरखपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रामगढ़ ताल घूमने आया था. वहीं किसी राहगीर ने इनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में युवक हेलमेट पहने बाइक चला रहा है, जबकि युवती सामने की ओर बैठकर उसे दोनों हाथों से कसकर पकड़े हुए है.
पुलिस ने लिया संज्ञान, हो सकती है कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और गोरखपुर पुलिस को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इससे पहले नोएडा में भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था, जिसे पुलिस ने एक्स (पू��्व ट्विटर) पर शेयर करते हुए लिखा था- “रोमियो और जूलियट ने नोएडा में बाइक सीक्वल बनाने की कोशिश की. इस बार क्लाइमेक्स कोई लव सॉन्ग नहीं बल्कि, एक भारी चालान था.”
सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
जहां कुछ लोग इस वीडियो को “प्यार का इजहार” मान रहे हैं, वहीं अधिकतर यूजर्स इसे असामाजिक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बता रहे हैं. सड़क पर इस तरह का स्टंट न केवल खुद के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है.
Viral Video: बैटमैन की गाड़ी पर आया दूल्हा, शादी में देखी सबसे अनोखी एंट्री
15 साल पुरानी गाड़ियों की RC रिन्यू कैसे कराएं? जानें पूरी ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया
1 मिनट का ध्यान बचा सकता है आपकी जान, टायर चेक करना क्यों है जरूरी?
BaaS क्या है और Ola, MG, Tata इससे कैसे ला रहे हैं EV इंडस्ट्री में बूम?
सर्विस सेंटर पर कार के टायर और बैटरी बदल न दे कोई, पहले से कर लें यह इंतजाम
JCB का रंग आखिर पीला ही क्यों होता है? वजह जान कर सोच में पड़ जाएंगे आप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










