Viral Video: दूल्हे की सुपरहीरो एंट्री, बैटमैन कार से आया, देखिए वायरल वीडियो

इस क्लिप को देखकर ऐसा मालूम होता है कि ये दूल्हा पक्का बैटमैन का बड़ा फैन होगा / फोटो इंस्टाग्राम से
Viral Video: वायरल वीडियो में दूल्हा बैटमैन की गाड़ी पर बैठकर शादी में पहुंचा, सोशल मीडिया पर मचा धमाल. देखें अनोखी एंट्री की झलक
Viral Video: भारतीय शादियां अपने शाही अंदाज और अनोखी परंपराओं के लिए जानी जाती हैं. हर दूल्हा चाहता है कि उसकी बारात ऐसी हो जो लोगों की जुबान पर हमेशा बनी रहे. घोड़ा, बग्घी और लग्जरी कारें तो आम हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. दूल्हे ने शादी में एंट्री के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर बाराती और घराती दोनों दंग रह गए.
बैटमैन का फैन निकला दूल्हा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हा घोड़े या कार से नहीं, बल्कि बैटमोबाइल की छत पर बैठकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा. उसका अंदाज देखकर साफ लगता है कि दूल्हा बैटमैन का बड़ा फैन है. ये वीडियो इंस्टाग्राम पर friendsstudio.in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और हजारों लोग इसे देख चुके हैं.
ऑटोमोबाइल जगत की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शादी की एंट्री बनी यादगार
भारतीय शादियों में लोग अपनी बारात को खास बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. कोई डांसिंग बारात करता है, कोई लग्जरी कारों का काफिला लाता है. लेकिन इस दूल्हे की एंट्री अब तक की सबसे अलग मानी जा रही है. बैटमोबाइल पर बैठकर पहुंचना और उसके बाद मजे से नाचते हुए जाना, वहां मौजूद हर शख्स के लिए किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था.
लोगों की प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- “वाह! यही होती है ग्रैंड एंट्री.”
दूसरे ने मजाक में लिखा- “अगर दूल्हा बैटमैन की कॉस्ट्यूम पहनकर आता तो मज़ा दोगुना हो जाता.”
वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- “सबकी नजर कार पर है, कोई दूल्हे की भी खबर ले लो.”
कहां का है ये वीडियो?
जानकारी के मुताबिक यह शादी थाईलैंड की बताई जा रही है और दूल्हे का नाम फेनिल है. उसके इस स्टाइलिश स्टेप ने शादी को वाकई में यादगार बना दिया.
15 साल पुरानी गाड़ियों की RC रिन्यू कैसे कराएं? जानें पूरी ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया
1 मिनट का ध्यान बचा सकता है आपकी जान, टायर चेक करना क्यों है जरूरी?
BaaS क्या है और Ola, MG, Tata इससे कैसे ला रहे हैं EV इंडस्ट्री में बूम?
सर्विस सेंटर पर कार के टायर और बैटरी बदल न दे कोई, पहले से कर लें यह इंतजाम
JCB का रंग आखिर पीला ही क्यों होता है? वजह जान कर सोच में पड़ जाएंगे आप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










