सर्विस सेंटर में नहीं खर्च करने होंगे पैसे, घर पर ही इन सस्ते तरीकों से ठीक करें कार के स्क्रैच और डेंट

Published by : Shivani Shah Updated At : 17 Nov 2025 6:10 PM

विज्ञापन

कार केयर टिप्स

Tricks to Fix Car Scratch: अगर आपके कार में भी छोटे-मोटे स्क्रैच या डेंट आ गए हैं, तो फिर इसे ठीक करने के लिए सर्विस सेंटर जाकर पैसे बर्बाद करने की जरूरत नहीं है. यहां आपके लिए कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिससे आप कार में लगे स्क्रैच को खुद से ठीक कर सकते हैं.

विज्ञापन

Tricks to Fix Car Scratch: रोजमर्रा की ड्राइविंग में कार पर स्क्रैच और छोटे डेंट लगना बिल्कुल आम बात है. कभी पार्किंग में किसी की हल्की टक्कर, कभी तंग जगह से निकलते समय खरोंच, तो कभी बच्चों की शैतानी. ये स्क्रैच दिखने में तो छोटे-छोटे होते हैं, लेकिन कार के लुक को बर्बाद कर देते हैं. ऐसे में इन्हें ठीक कराने के लिए सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने पर न सिर्फ समय जाता है, बल्कि हर छोटी-सी खरोंच पर पैसा भी खर्च होता है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि कई मामूली स्क्रैच और छोटे डेंट आप घर पर ही आसानी से ठीक कर सकते हैं, वो भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए. यहां आपको हम कुछ आसान और कारगर ट्रिक्स बताएंगे, जिससे आप अपनी कार को मिनटों में फिर से चमकदार और नई जैसी बना सकते हैं.

टूथपेस्ट से हल्के स्क्रैच हो जाएंगे गायब

अगर कार पर बहुत हल्का स्क्रैच है, तो टूथपेस्ट एक बेहतरीन घरेलू उपाय है. इसमें मौजूद हल्के अब्रैसिव पार्टिकल्स स्क्रैच को काफी हद तक साफ कर देते हैं. ऐसे में माइक्रोफाइबर कपड़े पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं और स्क्रैच पर गोल-गोल रगड़ें. कुछ ही मिनट में स्क्रैच हल्का या लगभग गायब हो जाएगा.

नेल पॉलिश इमरजेंसी कलर टच-अप

अगर स्क्रैच थोड़ा गहरा है और नीचे की लेयर दिखाई दे रही है, तो कार के कलर से मिलती-जुलती नेल पॉलिश तुरंत टच-अप के लिए काम आती है. ऐसे में आप नेल पॉलिश की पतली लेयर स्क्रैच पर लगा कर उसे कवर कर सकते हैं. सबसे खास बात तो यह है कि,दूर से देखने पर पता भी नहीं चलेगा की वहां खरोंच थी.

पॉलिश और वैक्स से कार को चमकाएं

मार्केट में मिलने वाले स्क्रैच रिमूवर कम्पाउंड या पॉलिश का इस्तेमाल करके भी हल्के स्क्रैच को हटाया जा सकता है. माइक्रोफाइबर कपड़े से स्क्रैच पर कम्पाउंड रगड़ें और उसके बाद वैक्स लगाकर फिनिशिंग दें. इससे स्क्रैच छुप जाता है और कार फिर से चमक उठती है.

गर्म पानी और प्लंजर से छोटे डेंट ठीक करें

अगर प्लास्टिक बंपर या बॉडी पर हल्का डेंट आ गया है, तो गर्म पानी और प्लंजर से इसे ठीक किया जा सकता है. डेंट वाली जगह पर गर्म पानी डालें, ताकि प्लास्टिक नरम हो जाए. इसके बाद प्लंजर लगाकर खींचें, कुछ बार में डेंट बाहर आ जाता है.

स्क्रैच रिमूवर किट का करें इस्तेमाल

अगर DIY तरीके आपको ज्यादा मुश्किल लग रहे हैं, तो मार्केट में मिलने वाली स्क्रैच रिमूवर किट का भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं. इस किट में पॉलिश, स्क्रब पैड और कम्पाउंड मिलता है. इसका इस्तेमाल कर आप बिना मैकेनिक के कई तरह के स्क्रैच को हटा सकते हैं. यह आपको 300 से 1500 रुपये के बीच में मिल जाएगा, जिससे आप जितनी बार चाहे, उतनी बार कार में लगे स्क्रैच और डेंट को हटा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 2-Wheeler चोरी क्यों होते हैं? अपनी गाड़ी चोरों से बचाने के 9 जबरदस्त तरीके

यह भी पढ़ें: Road Trip जाने से पहले ये Best Tyre Inflators जरूर खरीद लो; काम आएंगे Anytime, Anywhere

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola