कार का AC नहीं कर रहा कूलिंग! झटपट कर लें ये काम, झुलसाती गर्मी में फ्रीजर बन जाएगा केबिन
Published by : Shivani Shah Updated At : 16 Jun 2025 5:09 PM
Car AC Tips
Car AC Tips: इस झुलसाती गर्मी में भी अगर आपके कार का AC सही से कूलिंग नहीं कर रहा है, तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है. आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताएंगे, जिससे आपके कार का AC आपको गर्मी में गजब की ठंडक देगा.
Car AC Tips: जून का महिना खत्म होने को है लेकिन गर्मी का सितम अभी भी जारी है. बढ़े हुए तापमान का कहर कुछ इस तरह है कि लोग घर से बाहर निकलने पर भी कतरा रहे हैं. सड़क पर पैदल चलना हो या फिर कार में बैठकर इस गर्मी से हर कोई परेशान है. वहीं, अगर कार की AC इस झुलसती गर्मी में भी ठीक से काम न करें तो अलग ही परेशानी हो जाती है. ऐसे में कार के AC इस तपती गर्मी में ठीक से काम करें, इसके लिए कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ कार के AC से जुड़े कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जिससे आप इस गर्मी में अपने कार में बैठकर शानदार कूलिंग का मजा ले सकेंगे.
यह भी पढ़ें: भूल जाएंगे AC…. सस्ते में उमस से छुटकारा दिला देंगे ये 5 बेस्ट कूलर, बिजली जाने की भी नहीं होगी टेंशन
इन बातों पर दें ध्यान
- रेगुलर अपनी कार के कंडेनसर में ब्लॉकेज या गंदगी की जांच करवाएं. क्योंकि, कंडेनसर आपकी कार को ठंडा करने और गर्म हवा को ठंडी हवा में बदल कर उसे वेंट्स में बाहर फेंकने का काम करता है. ऐसे में कंडेनसर में गंदगी या ब्लॉकेज होने पर यह एसी के परफॉर्मेंस को कम कर देता है.
- अगर कंप्रेसर में अगर खराबी आ जाती है, तो AC ठंडी हवा की जगह केबिन में गर्म हवा फेंकना शुरू कर देता है. इसलिए, कंप्रेसर को लेकर हमेशा अलर्ट रहें.
- अगर AC का फ्यूज खराब हो गया है, तो यह न सिर्फ कंप्रेसर को काम करने से रोकेगा बल्कि केबिन में भी ठंडी हवा की जगह गर्म हवा भर देगा. इसके अलावा, कार में लगे सर्किट भी खराब हो सकते हैं. इसलिए, एसी का फ्यूज खराब होते ही तुरंत उसे बदलवाएं.
- रेगुलर AC के फिल्टर को साफ करते रहें. क्योंकि, गंदे फिल्टर से कूलिंग पर असर पड़ता है. इसलिए फिल्टर हमेशा साफ रखें और जरूरत हो तो उसे बदल दें.
- गर्मी में कार के इंजन का गर्म होना एक आम बात है. लेकिन इंजन के ओवरहीट होने से कंडेनसर पर असर पड़ता है और फिर केबिन में ठंडी हवा की जगह गर्म हवा का फ्लो बढ़ जाता है.
- अगर आपके कार के रेफ्रिजरेंट में कहीं से लीकेज हो रही है तो इसका सीधा असर एसी की कूलिंग पर पड़ेगा. इसलिए हमेशा रेफ्रिजरेंट की जांच करते रहें.
- AC वेंट की रेगुलर जांच कराएं. क्योंकि, एसी वेंट में खराबी होने पर इसका असल एयर फ्लो पर पड़ता है. जिससे केबिन सही से ठंडा नहीं हो पाता है.
- हमेशा कोशिश करें कि कार की पार्किंग छांव वाले एरिया में ही करें. इससे कार ज्यादा गर्म नहीं होगी और एसी भी कम समय में कार को ठंडा कर सकेगा.
- AC ऑन करने के बाद उसे रि-सर्कुलेशन मोड पर ही रखें ताकि AC बाहर की हवा को न खींच सके और केबिन को जल्दी ठंडा कर सके.
यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता बाल्टी भर पानी कूलर से जाता कहां है और AC में आता कहां है
यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता इन्वर्टर की बैटरी में पानी भरने का सही तरीका, जान जाएगा तो कहलाएगा उस्ताद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










