Fastag Annual Pass हो गया लॉन्च, ₹3000 में सालभर नेशनल हाईवे पर सफर, जानिए फायदे
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 16 Aug 2025 12:29 AM
New FASTag Annual Pass Launched
FASTag Annual Pass Launched: NHAI ने निजी वाहनों के लिए ₹3,000 का फास्टैग वार्षिक पास लॉन्च किया है. जानिए कैसे यह सुविधा आपकी यात्रा को बनाएगी आसान और सस्ती
FASTag Annual Pass Launched: अब टोल पेमेंट होगा और भी आसान, ₹3,000 में पूरे साल की सुविधा
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देशभर के निजी वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है. अब ₹3,000 के एकमुश्त भुगतान पर पूरे वर्ष के लिए ‘फास्टैग वार्षिक पास’ उपलब्ध होगा, जिससे बार-बार रिचार्ज की झंझट खत्म हो जाएगी.
पहले ही दिन मिला जबरदस्त रिस्पांस, 1.2 लाख से अधिक पास हुए सक्रिय
NHAI के अनुसार, इस सुविधा के पहले दिन ही शाम 4:30 बजे तक लगभग 1.2 लाख उपयोगकर्ताओं ने वार्षिक पास खरीदा और सक्रिय किया. टोल प्लाजा पर 1.24 लाख से अधिक लेनदेन दर्ज किए गए, जो इस योजना की लोकप्रियता को दर्शाता है.
क्या है फास्टैग वार्षिक पास?
₹3,000 का एकमुश्त भुगतान
पूरे भारत में 200 टोल प्लाजा क्रॉसिंग तक वैध
एक वर्ष की वैधता
बार-बार रिचार्ज की आवश्यकता नहीं
केवल गैर-व्यावसायिक (निजी) वाहनों के लिए
राजमार्गयात्रा ऐप या NHAI वेबसाइट से दो घंटे में सक्रिय.
डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और कदम
फास्टैग की पहुंच दर 98% से अधिक है और इसके 8 करोड़ से ज्यादा उपयोगकर्ता हैं. यह वार्षिक पास सुविधा न केवल टोल भुगतान को आसान बनाएगी, बल्कि यात्रा को किफायती और निर्बाध भी बनाएगी.
FASTag Annual Pass: जानिए कैसे करें आवेदन, क्या हैं फायदे और नियम
₹3,000 में FASTag एन्युअल पास की बुकिंग शुरू: 200 ट्रिप्स तक टोल फ्री सफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










