10-15 साल पुराने वाहनों को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कार्रवाई पर लगायी रोक

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 12 Aug 2025 6:18 PM

विज्ञापन

Supreme Court on End Of Life Vehicles

End Of Life Vehicles: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के मालिकों को दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण दिया है. जानिए आम जनता पर इसका क्या असर पड़ेगा

विज्ञापन

End Of Life Vehicles: आम वाहन मालिकों को मिली बड़ी राहत

दिल्ली और एनसीआर में लाखों वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के मालिकों को दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण देने का आदेश दिया है. यह फैसला उन लोगों के लिए राहत लेकर आया है जो रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इन वाहनों पर निर्भर हैं.

क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई, न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया की पीठ ने स्पष्ट किया कि जब तक नोटिस का जवाब नहीं आता, तब तक इन पुराने वाहनों के मालिकों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी. कोर्ट ने चार सप्ताह का समय दिया है और इस दौरान दिल्ली सरकार को जवाब दाखिल करना होगा.

End Of Life Vehicles: दिल्ली सरकार की याचिका

दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर लगे पूर्ण प्रतिबंध को चुनौती दी थी. सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आग्रह किया कि कोर्ट वाहन मालिकों को दंडात्मक कार्रवाई से बचाने का निर्देश दे.

आम जनता की चिंता

इस फैसले से उन लोगों को राहत मिली है जो अपने पुराने वाहन को बदलने की स्थिति में नहीं हैं. खासकर मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के लोग, जिनके लिए नया वाहन खरीदना मुश्किल है, अब चैन की सांस ले सकते हैं.

अब, आगे क्या? (End Of Life Vehicles)

अब सभी की नजरें दिल्ली सरकार के जवाब और सुप्रीम कोर्ट के अंतिम निर्णय पर टिकी हैं. यह फैसला न केवल दिल्ली-एनसीआर बल्कि पूरे देश में पुराने वाहनों के भविष्य को प्रभावित कर सकता है.

Fact Check: क्या Honda ZR-V Hybrid भारत में ₹5,350 EMI और 39 kmpl माइलेज के साथ लॉन्च हुई?

दिल्ली-एनसीआर में पुराने वाहनों को राहत, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola