कड़ाके की ठंड में कार की बैटरी जल्दी क्यों हो जाती है डाउन? जान लें सर्दियों में देखभाल का सही तरीका

Published by : Ankit Anand Updated At : 16 Dec 2025 12:57 PM

विज्ञापन

Car Battery Care Tips (Photo- AI Generated)

Car Battery Care Tips: ठंड में अक्सर कार ड्राइवरों को अचानक बैटरी डाउन होने वाली परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ठंड का असर कार की बैटरी पर काफी पड़ता है, जिससे उसकी परफॉर्मेंस काफी डाउन हो जाती है और खराब होने के चांस भी बढ़ जाते हैं. आइए जानते हैं कैसे आप ठंड में अपनी बार की बैटरी का ख्याल रख सकते हैं.

विज्ञापन

Car Battery Care Tips: अगर आपक नए या पुराने कार ड्राइवर हैं, तो सर्दियों के मौसम में आपने अचानक बैटरी डाउन होने वाली परेशानी जरूर झेली होगी. ठंड का असर कार की बैटरी पर काफी पड़ता है, जिससे उसकी परफॉर्मेंस काफी डाउन हो जाती है और खराब होने के चांस भी बढ़ जाते हैं. अगर बैटरी से जुड़ी कुछ बातों को समझ लिया जाए, तो सर्दियों में ड्राइविंग के दौरान आने वाली दिक्कतों से बेहतर तरीके से निपटा जा सकता है. आइए आपको बताते हैं.

ठंड में कार की बैटरी पर क्या असर पड़ता है?

ठंड के मौसम में कार की बैटरी के अंदर होने वाली केमिकल प्रोसेस धीमी हो जाती है, जिससे उसकी पावर कम हो जाती है. सर्दियों में यह दिक्कत और बढ़ जाती है, क्योंकि इस समय हीटर और दूसरे इलेक्ट्रिक फीचर्स का इस्तेमाल ज्यादा होता है. ऐसे में बैटरी पर ज्यादा लोड पड़ता है और उसकी परफॉर्मेंस जल्दी गिरने लगती है.

ठंड में कार की बैटरी का देखभाल कैसे रखें?

बैटरी के टर्मिनल चेक करते रहें

सर्दियों में बैटरी से जुड़ी दिक्कतों से बचने के लिए गाड़ी की रेगुलर देखभाल करना बहुत जरूरी होता है, खासकर उन इलाकों में जहां ठंड काफी ज्यादा पड़ती है. गाड़ी मालिकों को समय-समय पर बैटरी के टर्मिनल चेक करने चाहिए, चार्ज सही है या नहीं देखना चाहिए और जंग से बचाने के लिए कनेक्शन साफ रखने चाहिए. 

फ्यूल टैंक फूल रखें

इसके अलावा, गाड़ी में फ्यूल टैंक भरा रखना भी फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे फ्यूल लाइन जमने से बचती है. अगर फ्यूल लाइन जम जाए तो गाड़ी स्टार्ट होने में दिक्कत आती है और परफॉर्मेंस भी सुस्त हो जाती है, जिससे बैटरी पर जरूरत से ज्यादा लोड पड़ता है.

बैटरी वार्मर और थर्मल कवर इस्तेमाल करें

जैसे ही तापमान गिरता है, ठंड में कार की बैटरी अपनी ताकत का करीब 60% तक खो सकती है, इसलिए ड्राइवरों का अलर्ट रहना जरूरी हो जाता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो ज्यादा ठंड वाले इलाकों में बैटरी वार्मर का इस्तेमाल करने से परफॉर्मेंस बेहतर रहती है, खासतौर पर तब जब आप सर्दियों में कार को लंबे समय तक खड़ी रखने वाले हों.

वहीं अगर कार बाहर पार्क रहती है, तो बेहतर होगा कि उसे गैरेज में खड़ा करें या फिर थर्मल कवर का इस्तेमाल करें, ताकि बैटरी को ठंडी हवा से बचाया जा सके.

यह भी पढ़ें: सर्दियों में टायर की हवा क्यों हो जाती है कम? अच्छे-अच्छे ड्राइवर नहीं जानते इसके पीछे की वजह

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola