COVID-19 Test Kit: अब घर बैठे मिनटों में होगा कोरोना वायरस का टेस्ट

Author Rajeev Kumar|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

Coronavirus Home Testing Kit Launched By Bione : भारत के जेनेटिक और माइक्रोबायोम टेस्टिंग संगठन बायोम ने एक रैपिड कोविड-19 ऐट-होम स्क्रीनिंग टेस्ट किट लांच करने की घोषणा की है. बेंगलुरु की इस कंपनी का दावा है कि वह देश की पहली हेल्थकेयर कंपनी है, जिसने ऐसा किट लांच किया है. इसकी कीमत 2000 से 3000 रुपये के बीच पड़ेगी.

विज्ञापन

Coronavirus Home Testing Kit Launched By Bione : भारत के जेनेटिक और माइक्रोबायोम टेस्टिंग संगठन बायोम ने एक रैपिड कोविड-19 ऐट-होम स्क्रीनिंग टेस्ट किट लांच करने की घोषणा की है. बेंगलुरु की इस कंपनी का दावा है कि वह देश की पहली हेल्थकेयर कंपनी है, जिसने ऐसा किट लांच किया है. इसकी कीमत 2000 से 3000 रुपये के बीच पड़ेगी.

Coronavirus Home Testing Kit Launched By Bione : कोरोना वायरस की महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है. इस वायरस से लड़ाई के लिए सबसे जरूरी है समय रहते इससे संक्रमित व्यक्ति की पहचान कर पाना. चूंकि इस बीमारी का टेस्ट अब तक न तो सुलभ है और न ही सस्ता.

लेकिन इस बीच भारत के जेनेटिक और माइक्रोबायोम टेस्टिंग संगठन बायोम ने एक रैपिड कोविड-19 ऐट-होम स्क्रीनिंग टेस्ट किट लांच करने की घोषणा की है. बेंगलुरु की इस कंपनी का दावा है कि वह देश की पहली हेल्थकेयर कंपनी है, जिसने ऐसा किट लांच किया है. इसकी कीमत 2000 से 3000 रुपये के बीच पड़ेगी.

कोविड-19 स्क्रीनिंग टेस्ट किट एक आईजीजी एंड आईजीएम (IgG & IgM) बेस्ड टूल है, जिसके नतीजे 5-10 मिनट में मिल जाते हैं. किट प्राप्त करने के बाद यूजर को अल्कोहल स्वैब से अपनी उंगली साफ करनी होती है और प्रदान की गई लैंसेट को उंगली पर चुभाना होता है. इसके बाद कार्ट्रेज खून के नमूने से 5-10 मिनट में कोरोनावायरस होने या न होने का नतीजा बता देता है. यह टेस्ट ठीक शुगर के टेस्ट की तरह ही है.

कंपनी की तरफ से आये एक बयान के मुताबिक, यह किट इस्तेमाल में आसान है और कुछ ही मिनटों में सटीक नतीजे देती है. यह समय पर घातक वायरस की जांच करने में सहायक है. जरूरी चिकित्सा नियामक से मंजूरी के बाद बिक्री के लिए जारी किया गया यह यह एट-होम स्क्रीनिंग किट उसके प्लेटफार्म कंपनी के bione.in पर उपलब्ध है.

यह पॉइंट ऑफ केयर होम स्क्रीनिंग किट 5 से 10 मिनट में नतीजे देती है. इस किट से कोरोनावायरस की समय पर पुष्टि हो सकेगी और जल्द से जल्द इलाज शुरू हो सकेगा. इससे संक्रमित व्यक्ति को क्वारेंटाइन कर संक्रमण को अन्य लोगों में फैलने से रोका जा सकेगा.

कंपनी के मुताबिक इस किट की कीमत 2000 से 3000 रुपये के बीच होगी, जो कि ग्लोबल सप्लाई पर निर्भर करेगा. सप्लाई बढ़ने पर जनता को यह किफायती दर पर भी मिल सकेगी. कंपनी का कहना है कि सामान्य परिस्थितियों में रेडी-टू-यूज किट उसके प्लेटफॉर्म पर ऑर्डर देने के 2-3 दिनों में प्राप्त की जा सकती है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola