मोटरसाइकिल के डिस्क ब्रेक में ये छोटे-छोटे छेद क्यों होते हैं? कई लोग नहीं जानते इसका असली काम
डिस्क ब्रेक में बने छोटे-छोटे छेद (Photo: honda2wheelersindia.com)
Disc Brakes Holes: आपकी बाइक के डिस्क ब्रेक पर बने छोटे-छोटे छेद सिर्फ डिजाइन का हिस्सा नहीं हैं. ये ब्रेकिंग सिस्टम को ज्यादा असरदार बनाते हैं. गर्मी, पानी और धूल जैसी चुनौतियों के बीच भी ये बेहतर कंट्रोल बनाए रखने में मदद करते हैं.
आपने शायद नोटिस किया होगा कि ज्यादातर बाइक्स के डिस्क ब्रेक पर छोटे-छोटे छेद बने होते हैं. कई लोग सोचते हैं कि ये सिर्फ स्टाइलिश लुक देने या वजन कम करने के लिए होते हैं, लेकिन असलियत इससे कहीं ज्यादा दिलचस्प है. इंजीनियरों के मुताबिक, ये छोटे छेद सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होते, बल्कि बेहतर ब्रेकिंग, ज्यादा सेफ्टी और डिस्क की लंबी लाइफ में भी बड़ा रोल प्ले करते हैं. आइए जानते हैं कैसे.
हीट को बाहर निकालकर ब्रेक फेड से बचाते हैं ये होल्स
जब भी आप ब्रेक लगाते हैं, तो ब्रेक पैड और डिस्क रोटर के बीच घर्षण (Fricition) होता है, जिससे काफी हाई अमाउंट में गर्मी (हीट) जनरेट होती है. यहीं पर इन छेदों का काम शुरू होता है. ये डिस्क के अंदर और आसपास हवा के फ्लो को रास्ता देते हैं, जिससे गर्मी तेजी से बाहर निकल जाती है और ब्रेक ठंडे बने रहते हैं.
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि ब्रेक फेड होने का खतरा कम हो जाता है. लंबी ढलानों पर सफर करते समय, शहर के भारी ट्रैफिक में बार-बार ब्रेक लगाने पर या फिर किसी इमरजेंसी सिचुएशन में अचानक तेज ब्रेक लगाने के दौरान यह चीज काफी मदद करती है.
यह भी पढ़ें: हफ्तों तक पार्किंग में खड़ी रहती है कार? इन 5 बातों का रखें ध्यान वरना नुकसान पक्का है
डिस्क पर बने छेद बढ़ाते हैं ब्रेकिंग परफॉर्मेंस
डिस्क ब्रेक में दिए गए ये छोटे-छोटे छेद हर मौसम और सड़क की सिचुएशन में ब्रेकिंग को भरोसेमंद बनाए रखने में मदद करते हैं. मान लीजिए आप बारिश में स्कूटी या बाइक चला रहे हैं. ऐसे में डिस्क और ब्रेक पैड के बीच पानी की एक पतली परत बन सकती है, जिससे कुछ पलों के लिए ब्रेकिंग का असर कम हो जाता है. लेकिन डिस्क पर मौजूद ये छेद पानी को तेजी से बाहर निकाल देते हैं. इससे ब्रेक पैड दोबारा तुरंत डिस्क के कॉन्टैक्ट में आ जाते हैं और ब्रेकिंग बेहतर बनी रहती है.
इसी तरह धूल, मिट्टी और ब्रेक डस्ट भी इन छेदों के जरिए आसानी से बाहर निकल जाती है, बजाय इसके कि वे डिस्क की सतह पर जमा हों. नतीजा यह होता है कि चाहे सड़क गीली हो, धूल भरी हो या कीचड़ वाली, आपको हर सिचुएशन में ज्यादा स्मूद, बेहतर और स्टेबल ब्रेकिंग का ब्रेकिंग मिलता है.
यह भी पढ़ें: एयर-कूल्ड इंजन वाली बाइक खरीदें या लिक्विड-कूल्ड वाली? जानें दोनों में कौन सा बेहतर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










