ALERT: कहीं आपके निजी पलों को रिकॉर्ड तो नहीं कर रहा आपका स्मार्टफोन? इस सिंपल ट्रिक से जानें

आलिया भट्ट के निजी पलों की तस्वीरें जिस सोर्स से सोशल मीडिया तक पहुंचीं, उसका पता तो जब लगे तब लगे, लेकिन हम आपके पते की बात बता दें कि आपको अपने स्मार्टफोन से भी अलर्ट रहने की जरूरत है. आपका फोन आपके निजी पलों की तस्वीरें, आपकी बातें कहां-कहां पहुंचा रहा है, यह आप भी नहीं जानते होंगे.
Android iPhone Tracking Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के प्राइवेट फोटोज हाल ही में सोशल मीडिया पर लीक हो गए. इसके बाद न केवल एक्ट्रेस ने बल्कि कई सेलेब्स ने ऐसा करनेवालों को लताड़ लगायी. कोई भी अपनी प्राइवेसी में किसी भी तरह की दखल बरदाश्त नहीं करेगा. आलिया भट्ट के निजी पलों की तस्वीरें जिस सोर्स से सोशल मीडिया तक पहुंचीं, उसका पता तो जब लगे तब लगे, लेकिन हम आपके पते की बात बता दें कि आपको अपने स्मार्टफोन से भी अलर्ट रहने की जरूरत है. आपका फोन आपके निजी पलों की तस्वीरें, आपकी बातें कहां-कहां पहुंचा रहा है, यह आप भी नहीं जानते होंगे. आइए जानते हैं कि कैसे बचें इससे.
क्या आपके स्मार्टफोन का कैमरा हैक हो गया है? या कोई आपके कैमरे के जरिये आपकी जासूसी कर रहा है? अगर ऐसा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं. हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके कैमरे के जरिये आपकी जासूसी हो रही है या नहीं.
Also Read: Tech Tips: ऐसी हरकतें करने लगे आपका स्मार्टफोन, तो समझ लीजिए हैक हो गया
सबसे पहले तो आपको यह बता दें कि iPhone और नये Android स्मार्टफोन्स में ऐसे कुछ फीचर्स दिये गए हैं, जिनसे आप आसानी से जान सकते हैं कि आपके फोन का कैमरा या माइक इस्तेमाल किया जा रहा है या नहीं. आइए जानते हैं कि आईफोन या एंड्रॉयड फोन में आप कैमरे के जरिये जासूसी होने का कैसे पता लगा सकते हैं.
iPhone यूजर्स अगर इस बात की जानकारी चाहते हैं कि कहीं उनके कैमरे या माइक्रोफोन का इस्तेमाल उनकी जासूसी के लिए तो नहीं किया जा रहा है, तो इसके लिए फोन के टॉप-राइट कॉर्नर में ब्लिंक वाले ऑरेंज और ग्रीन डॉट लाइट पर नजर रखनी होगी. फोन के किसी भी ऐप द्वारा माइक्रोफोन का इस्तेमाल करने पर ऑरेंज डॉट ऑन हो जाता है. वहीं, कैमरा का इस्तेमाल होने पर उसी स्पॉट पर ग्रीन डॉट ऑन होता है. किसी भी ऐप का इस्तेमाल न करने पर भी ग्रीन या ऑरेंज डॉट ऑन होता है, तो समझिए कि आपके फोन का कैमरा या माइक हैक हो गया है.
Google ने अपने एंड्रॉयड यूजर्स को भी ऐसी सुविधा दी हुई है. Android 12 में गूगल ने एक इंडिकेटर दिया है, जिसमें माइक्रोफोन या कैमरे के किसी भी ऐप द्वारा इस्तेमाल करने पर फोन के टॉप राइट कॉर्नर में एक ग्रीन डॉट ऑन हो जाता है. इससे आप आसानी से जान सकते हैं कि आपके फोन के कैमरे या माइक्रोफोन का इस्तेमाल कब-कब किया जा रहा है. Android 12 से नीचे के वर्जन वाले ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल करनेवाले यूजर्स ऐक्सेस डॉट्स (Access Dots) नाम के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं, जो ऑरेंज और ग्रीन लाइट के जरिये यह बता देगा कि उनके फोन का माइक्रोफोन या कैमरा इस्तेमाल हो रहा है.
Also Read: Smartphone Hacked: कहीं आपका स्मार्टफोन हैक तो नहीं हुआ? जानें पता लगाने का तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










