रिवर्स फीचर के साथ आते हैं ये 5 टू-व्हीलर्स, पार्किंग और तंग गलियों में नहीं होगी कोई परेशानी

Updated:
विज्ञापन
रिवर्स फीचर के साथ आने वाले टू-व्हीलर्स (Photo: AI Generated)

रिवर्स फीचर के साथ आने वाले टू-व्हीलर्स (Photo: AI Generated)

रिवर्स गियर फीचर अब सिर्फ कारों तक सीमित नहीं है. Bajaj, Ather, Ultraviolette जैसी कंपनियां अपने स्कूटर में भी यह सुविधा देती हैं. यह फीचर तंग पार्किंग, संकरी गलियों और भारी गाड़ी को आसानी से पीछे करने में काफी मदद करता है.

विज्ञापन

रिवर्स गियर अब सिर्फ कार या बड़े मशीन तक सीमित नहीं रहा. आजकल कुछ प्रीमियम बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में भी यह फीचर मिलने लगा है. सोचिए, जब आपको तंग जगह में पार्क करना हो, छोटा सा U-turn लेना हो या फिर भारी टू-व्हीलर को पीछे धकेलना हो, तो ऐसे में रिवर्स गियर बिना किसी मेहनत के काम को आसान बना देता है. आइए आपको उन 5 टू-व्हीलर्स के बारे में बताते हैं जिनमें रिवर्स गियर का यह स्मार्ट फीचर दिया गया है.

Bajaj Chetak 3501

चेतक एक रेट्रो लुक वाली इलेक्ट्रिक स्कूटी है, लेकिन इसमें मॉडर्न इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी का भी बढ़िया बैलेंस मिलता है. इसमें रिवर्स मोड दिया गया. इस फीचर की मदद से तंग गलियों या पार्किंग में स्कूटी को पीछे लेना काफी आसान हो जाता है. इसकी सबसे खास बात इसका मेटल बॉडी डिजाइन है. राइड क्वालिटी भी काफी स्मूद है और इसके कंट्रोल्स इतने आसान हैं कि नए राइडर्स भी इसे आराम से चला सकते हैं. इसकी कीमत 87,100 रुपये है.

Ather 450X 

Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर में भी रिवर्स मोड मिलता है. ये फीचर खासकर भीड़भाड़ वाली पार्किंग या तंग जगहों में स्कूटर निकालने को काफी आसान बना देता है. इसके अलावा इसमें आपको तेज एक्सीलरेशन, एक स्मार्ट टचस्क्रीन डिस्प्ले और अलग-अलग राइडिंग मोड्स भी मिलते हैं. इसकी कीमत 1.50 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें: मार्केट में छा गया यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, जून 2026 में पहली बार बिकीं 4,436 यूनिट्स, जानें इसकी खासियत

Ultraviolette F77 Mach 2

F77 Mach 2 एक फास्ट और दमदार इलेक्ट्रिक बाइक. ये उन राइडर्स के लिए बनाई गई है जिन्हें सिर्फ नॉर्मल राइड नहीं, बल्कि स्पीड और स्मार्ट फीचर्स का कॉम्बिनेशन चाहिए. इसमें दिया गया रिवर्स फीचर काफी सटीक और काम का है. यह तब मदद करता है जब बाइक को टाइट जगहों में पीछे ले जाना हो या कम स्पीड पर कंट्रोल करना हो. हाई टॉर्क, फास्ट चार्जिंग और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स इसे और भी एडवांस बनाते हैं. इसकी कीमत 2.99 लाख रुपये है.

BMW K 1600

BMW की K 1600 सीरीज एक बड़ी टूरिंग बाइक है और इसमें रिवर्स असिस्ट काफी काम आता है. इसमें कोई ट्रेडिशनल मैकेनिकल रिवर्स सिस्टम नहीं दिया गया है, बल्कि BMW ने एक स्मार्ट तरीका अपनाया है. बाइक को पीछे ले जाने के लिए इसका स्टार्टिंग मोटर ही यूज होता है. लेकिन इस बाइक की असली खासियत सिर्फ रिवर्स सिस्टम नहीं है, बल्कि इसकी स्मूथ परफॉर्मेंस और आसान कंट्रोल का बेहतरीन बैलेंस है. इसकी कीमत 32.70 लाख रुपये है.

Honda Gold Wing

Gold Wing अपनी शानदार टूरिंग कम्फर्ट और भारी-भरकम साइज के लिए जानी जाती है. इसमें दिया गया रिवर्स गियर इसकी इसी खासियत को और भी बेहतर बना देता है. इस बाइक में इलेक्ट्रिक-असिस्टेड रिवर्स सिस्टम मिलता है, जिसकी मदद से इसे पीछे ले जाना बेहद आसान हो जाता है. इसके अलावा Gold Wing में 1,833cc का इंजन, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स और पूरी तरह लग्जरी-फोकस्ड डिजाइन मिलता है. इसकी कीमत 44.30 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें: Honda ने लॉन्च किया Spider-Man Edition स्कूटर, सिर्फ 300 लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola