2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटर की धूम, 8 महीने में ही 10.38 लाख यूनिट्स बिकीं, जानें कौन सबसे आगे

Updated:
विज्ञापन

Electric Scooters sales 2026

देश की चार बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों ने 2026 के शुरुआती 8 महीनों में 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. यह पिछले साल की तुलना में 84% की जबरदस्त बढ़ोतरी है. आइए जानते है कौन नंबर-1 बना?

विज्ञापन

देश की चार सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों टीवीएस (TVS), बजाज (Bajaj), एथर (Ather) और विडा (Vida) ने 2026 के पहले आठ महीनों में कुल मिलाकर 10 लाख यानि 1 मिलियन बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. इन चारों ब्रांड्स की कुल 10,38,973 यूनिट्स की बिक्री पिछले साल इसी अवधि की 5,65,635 यूनिट्स के मुकाबले 84 परसेंट की बढ़ोतरी को दर्शाती है. सबसे खास बात यह है कि साल खत्म होने में अभी चार महीने बाकी हैं और यह आंकड़ा 2025 की इनकी कुल बिक्री (9,22,824 यूनिट्स) से 1.16 लाख यूनिट्स ज्यादा हो चुका है. आइए जानते हैं कि 2026 में जनवरी से लेकर अगस्त तक किस ब्रांड का कितना यूनिट्स सेल हुआ है.

विज्ञापन

टीवीएस मोटर कंपनी: 3,56,579 यूनिट्स

टीवीएस मोटर कंपनी पहले आठ महीनों में 3,56,579 यूनिट्स बेचकर 77 परसेंट की सालाना बढ़त के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है. इसके साथ ही भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में इसकी 26 परसेंट हिस्सेदारी हो गई है. टीवीएस ने 2025 की अपनी कुल बिक्री (3,15,082 यूनिट्स) को 41,000 यूनिट्स से ज्यादा से पीछे छोड़ दिया है. इस साल जुलाई का महीना इसके लिए सबसे अच्छा रहा, जब कंपनी ने 55,823 यूनिट्स डिलीवर कीं. यह भारत में किसी भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी द्वारा एक महीने में दर्ज की गई सबसे ज्यादा बिक्री है.

बजाज ऑटो: 3,05,226 यूनिट्स

बजाज ऑटो ने 2026 जनवरी से लेकर अगस्त तक चेतक की 3,05,226 यूनिट्स बेची हैं, जो सालाना आधार पर 69 परसेंट ज्यादा है. इसके साथ बाजार में इसकी हिस्सेदारी 22 परसेंट हो गई है. टीवीएस के बाद एक कैलेंडर वर्ष में 3 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली यह दूसरी कंपनी बन गई है. मार्च के महीने में इसकी सबसे ज्यादा 47,753 यूनिट्स बिकी थीं.

ये भी पढ़ें: 80+ km रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, बिना DL-RTO के चलेगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी

एथर एनर्जी: 2,29,099 यूनिट्स

एथर ने शुरुआती आठ महीनों में 2,29,099 यूनिट्स की डिलीवरी की है, जो 83 परसेंट की सालाना बढ़त को साफ दर्शाती है. इसकी मार्केट में हिस्सेदारी पिछले साल के 15 परसेंट से बढ़कर 17 परसेंट हो गई है. 450 सीरीज के साथ-साथ रिज्टा (Rizta) मॉडल इसकी बिक्री का मुख्य जरिया बना हुआ है. एथर ने पिछले हफ्ते 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर कोनार्क (Konarc) लॉन्च किया है, जिससे आने वाले महीनों में बिक्री और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है. अगस्त में 28,708 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 49 परसेंट ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: Ather Konarc के 3 वेरिएंट में कौन सा खरीदें? 99,999 रुपये से शुरू कीमत, जानें किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा

विडा: 1,48,069 यूनिट्स

हीरो कंपनी का इलेक्ट्रिक ब्रांड विडा 151 परसेंट की भारी बढ़ोतरी के साथ 1,48,069 यूनिट्स पर पहुंच गई. यह चारों ब्रांड्स में सबसे ज्यादा ग्रोथ रेट है. इससे इसकी बाजार हिस्सेदारी पिछले साल के 7 परसेंट से बढ़कर 11 परसेंट हो गई है. बैटरी-ऐज-अ-सर्विस (BaaS) ऑप्शन की मदद से VX2 गो और प्लस मॉडल्स इसकी बिक्री बढ़ाने में मुख्य रहे हैं. जुलाई का महीना हीरो विडा के लिए 22,989 यूनिट्स के साथ सबसे बेहतरीन रहा, जबकि अगस्त की 18,978 यूनिट्स की बिक्री 38 परसेंट की सालाना बढ़त दर्शाती है.

बाजार पर क्या असर हो रहा है?

पूरे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की बात करें तो 2026 के पहले आठ महीनों में 13.6 लाख यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है. इसके साथ ही यह सेगमेंट पहली बार एक साल में 20 लाख (2 मिलियन) यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola