180km रेंज, 110km/h टॉप स्पीड और चार राइडिंग मोड... जानें इस इलेक्ट्रिक बाइक में और क्या है खास

Updated:
विज्ञापन

ओबेन रोर ईवो (फोटो: obenelectric.com)

ओबेन रोर ईवो ₹1.25 लाख की शुरुआती कीमत वाली इलेक्ट्रिक बाइक है. इसमें 180km IDC रेंज और 110km/h की टॉप स्पीड मिलती है. इसका SmartIQ मोड राइडिंग पैटर्न के बेस्ड पर बैटरी बचाने में मदद करता है.

विज्ञापन

Oben Electric ने Oben Rorr Evo को खासतौर पर शहर में डेली बाइक चलाने वाले लोगों के लिए बनाया है. कंपनी का कहना है कि यह बाइक अच्छी स्पीड और लंबी रेंज के साथ डेली यूज के लिए भी अच्छी है. Oben Rorr Evo को भारत में अप्रैल 2026 में लॉन्च किया गया था. इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

विज्ञापन

इसमें SmartIQ नाम का एक खास फीचर भी मिलता है. यह AI पर काम करने वाला राइडिंग मोड है, जो बाइक को चलाने के तरीके के हिसाब से उसकी बैटरी बचाने में मदद करता है. आइए डिटेल में जानते हैं इस बाइक में हमें और क्या-क्या देखने को मिलता है.

बैटरी, परफॉर्मेंस और चार्जिंग

Oben Rorr Evo में 3.4 kWh की LFP बैटरी दी गई है, जो बाइक के 9 kW इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है. ये मोटर पहिए पर 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. बैटरी को IP67 रेटिंग मिली है. यानी धूल और पानी से इसे अच्छी प्रोटेक्शन मिलती है. मोटर की बात करें तो इसे IP68 रेटिंग मिली है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक सिर्फ 3 सेकंड में 0 से 40 km/h की स्पीड पकड़ सकती है. बाइक की टॉप स्पीड 110 km/h है.

Oben के मुताबिक, Rorr Evo एक बार फुल चार्ज करने पर 180 km की IDC रेंज देती है. चार्जिंग की बात करें तो स्टैंडर्ड चार्जर से बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में करीब 5 घंटे लगते हैं. वहीं, कंपनी फास्ट होम चार्जर का ऑप्शन भी देती है. कंपनी का दावा है कि यह फास्ट चार्जर बैटरी को 0 से 80% तक 90 मिनट से भी कम समय में चार्ज कर सकता है.

ये भी पढ़ें: TVS iQube की रेंज 20km बढ़ी, 2.2kWh मॉडल की जगह आया नया 2.3kWh वेरिएंट, कीमत वही

SmartIQ और टेक्नोलॉजी फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक बाइक की सबसे खास खूबियों में से एक SmartIQ है. इसे AI से लैस रेंज बढ़ाने वाला मोड के तौर पर पेश किया गया है. यह फीचर राइडिंग पैटर्न को रियल टाइम में समझता है और उसी के हिसाब से बाइक की एनर्जी खपत को एडजस्ट करता है. कंपनी का दावा है कि SmartIQ की मदद से बाइक की रेंज 15% तक बढ़ सकती है.

Oben Rorr Evo में राइडर को चार राइडिंग मोड मिलते हैं, SmartIQ, Eco, City और Havoc. इसमें रिवर्स मोड के साथ-साथ दो USB चार्जिंग पोर्ट्स भी दिए गए हैं.

बाइक में स्मार्ट डिजिटल कंसोल भी दिया गया है, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, नोटिफिकेशन, ट्रिप इन्फॉर्मेशन और OTA अपडेट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसका कनेक्टेड सिस्टम Oben ऐप के साथ भी जुड़ता है. ऐप की मदद से राइडर बाइक की हेल्थ और राइड हिस्ट्री चेक कर सकता है. इसके अलावा इसमें जियो फेंसिंग, जीपीएस ट्रैकिंग और रिमोट इम्मोबिलाइजेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

स्टोरेज, कम्फर्ट और सेफ्टी

  • 10 लीटर स्टोरेज: बाइक में सीट के नीचे और Tank Pod में सामान रखने की अच्छी जगह मिलती है. यहां चार्जर, पानी की बोतल और रोजमर्रा का जरूरी सामान आसानी से रखा जा सकता है.
  • चौड़ी सीट: सीट को लंबा और चौड़ा रखा गया है, जिससे राइडर के साथ पीछे बैठने वाले पैसेंजर को भी ज्यादा आराम मिलता है.
  • यूनिफाइड ब्रेक असिस्ट: यह सिस्टम आगे और पीछे के दोनों पहियों के बीच ब्रेकिंग फोर्स को सही तरीके से बांटता है, जिससे ब्रेक लगाने पर बेहतर कंट्रोल मिलता है.
  • डिस्क ब्रेक: Oben Rorr Evo में आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं.
  • फॉल अलर्ट सिस्टम: बाइक के गिरने या टक्कर होने का पता चलने पर यह सिस्टम इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को अलर्ट भेज सकता है.
  • ड्राइवर अलर्ट सिस्टम: यह फीचर गलती से थ्रॉटल बढ़ जाने की सिचुएशन को रोकने में मदद करता है.
  • एडजस्टेबल सस्पेंशन: बाइक में आगे टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं, जबकि पीछे 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक मिलता है. इसे अपनी जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: 145Km रेंज, 60km/h टॉप स्पीड और 21 लीटर का स्टोरेज भी... इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में और क्या है खास?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola