लॉन्च से पहले डीलरशिप पर दिखी Royal Enfield Himalayan 440, नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ट्रिपर नेविगेशन आया नजर

Updated:
विज्ञापन

डीलरशिप पर Royal Enfield Himalayan 440 (Pic: Insta/cofautomobile)

रॉयल एनफील्ड की पॉपुलर हिमालयन 440 की लॉन्च से पहले ही तस्वीरें लीक हो गई हैं. लीक हुई तस्वीरों में बाइक का नया सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और ट्रिपर गूगल मैप्स नेविगेशन यूनिट साफ दिखाई दे रहा है. यह बाइक 4 सितंबर को लेह, लद्दाख में लॉन्च होने वाली है.

विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड की नई हिमालयन 440 बाइक 4 सितंबर को लेह, लद्दाख में लॉन्च होगी. अब लॉन्च  से पहले ही इस अपकमिंग एडवेंचर बाइक की तस्वीरें लीक हो गई हैं. सामने आई इन शॉट्स में बाइक के सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल की झलक मिलती है, जो बिल्कुल स्क्रैम 440 में देखे गए कंसोल जैसा ही है. इसके अलावा कंसोल के बगल में गूगल मैप्स वाला ट्रिपर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन यूनिट भी साफ देखा जा सकता है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Royal Enfield Himalayan 400: पावरट्रेन 

बता दें, कि रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 का LS440 इंजन 6,250rpm पर 25.4hp की पावर और 4,000rpm पर 34Nm का टॉर्क देता है. 3mm बड़े बोर की वजह से यह पुराने LS411 इंजन (24.5hp और 32Nm) के मुकाबले थोड़ा बेहतर है. हिमालयन 440 के इंजन में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है, क्योंकि पुरानी हिमालयन 411 और स्क्रैम 411 में एक जैसा ही इंजन मिलता था. 

Royal Enfield Himalayan 400: व्हील्स और सस्पेंशन सेटअप 

हिमालयन 440 और स्क्रैम 440 के बीच सबसे बड़ा अंतर पहियों और सस्पेंशन सेटअप का होगा. स्क्रैम में आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच का पहिया मिलता है. सामने आई तस्वीर में हिमालयन 440 में 21-इंच का फ्रंट व्हील दिख रहा है, जिसमें पुराने 411 मॉडल की तरह ट्यूब वाले टायर के साथ वायर स्पोक रिम्स दिए गए हैं. अभी यह साफ नहीं है कि यह कौन सा वेरिएंट है, और क्या रॉयल एनफील्ड ट्यूबलेस टायरों के साथ क्रॉस स्पोक रिम्स वाला महंगा वेरिएंट पेश करेगी. कम से कम ये एक्सेसरीज के तौर पर उपलब्ध होने चाहिए. दूसरा बड़ा अंतर ज्यादा सस्पेंशन ट्रैवल हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Royal Enfield Classic 350 vs Honda CB350: कीमत, इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में कौन-सी बाइक बेहतर?

Royal Enfield Himalayan 400: नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

डीलरशिप पर दिखी बाइक की तस्वीर से हमें नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्विच गियर की जानकारी मिली है. स्विच गियर स्क्रैम 440 जैसा ही है, लेकिन हिमालयन 411 वाला चार-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर हटाकर उसकी जगह एक सिंपल ट्विन-पॉड क्लस्टर दिया गया है. इसका मतलब है कि स्क्रैम 440 की तरह हिमालयन 440 में भी टैकोमीटर नहीं मिलेगा, लेकिन गूगल मैप्स आधारित टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के लिए ट्रिपर पॉड जरूर दिया गया है. हालांकि, केवल स्पीडोमीटर वाला एक सस्ता वेरिएंट भी आ सकता है.

ये भी पढ़ें: Royal Enfield Hunter 350 vs Triumph Speed 400: कीमत से फीचर्स तक, कौन-सी बाइक है पैसा वसूल?

Royal Enfield Himalayan 400: डिजाइन और कलर ऑप्शन

तस्वीर में सफेद रंग का रियर फेंडर भी दिख रहा है जो इसके नए कलर ऑप्शंस का इशारा देता है. पुरानी हिमालयन 411 काफी पॉपुलर बाइक थी और 440 के साथ रॉयल एनफील्ड का मकसद ज्यादा एडवांस हिमालयन 450 के मुकाबले एक आसान और सिंपल ऑप्शन देना है. इसलिए कंपनी इसे एक अलग बाइक के रूप में नए कलर कॉम्बिनेशन के साथ पेश करेगी.

Royal Enfield Himalayan 400: लॉन्च डेट 

इन चीजों के अलावा बाइक का लुक काफी हद तक पुरानी हिमालयन 411 जैसा ही दिखता है, जो इसके चाहनेवालों के लिए अच्छी खबर है. अब हिमालयन 440 के लॉन्च में सिर्फ तीन दिन बचे हैं, जहां हमें इसकी कीमत, फीचर्स और यह जानकारी मिलेगी कि कंपनी ने पुरानी 411 के मुकाबले इसमें क्या बदला है और क्या नहीं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola