नई Kia Syros EV खरीदें या Tata Punch EV? जानें फीचर्स और रेंज में किस इलेक्ट्रिक SUV में है ज्यादा दम

Updated:
विज्ञापन

Kia Syros EV vs Tata Punch EV

Kia ने अपनी नई Syros EV को रिवील कर दिया है, जिसका मुकाबला Tata Punch EV से होगा. दोनों इलेक्ट्रिक SUVs बैटरी, फीचर्स और सेफ्टी के मामले में अलग-अलग खूबियां लेकर आती हैं. अगर आप नई EV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां जानें दोनों में किसमें ज्यादा पावर, बेहतर फीचर्स और किसकी कीमत आपके बजट में फिट बैठती है.

विज्ञापन

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है और अब लगभग हर कंपनी इस सेगमेंट में नए मॉडल लॉन्च कर रही है. ऐसे में Kia ने भी अपनी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV Kia Syros EV को रिवील कर दिया है. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Tata Punch EV, Tata Nexon EV और Mahindra XUV 3XO EV जैसी गाड़ियों से होने वाला है. अगर आप नई इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि Kia Syros EV और Tata Punch EV में से कौन किस मामले में बेहतर साबित होती है.

विज्ञापन

बैटरी, पावर और रेंज

Kia Syros EV को दो बैटरी ऑपशंस के साथ पेश किया गया है. पहला 42kWh बैटरी पैक है, जो 132.7bhp की पावर और 255Nm का टॉर्क देता है. वहीं दूसरा 51.4kWh बैटरी पैक 168.9bhp की पावर और 255Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. दोनों वेरिएंट में फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है.

दूसरी तरफ Tata Punch EV में 30kWh और 40kWh बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है. इसका 30kWh वेरिएंट 87.1bhp की पावर और 154Nm टॉर्क देता है, जबकि 40kWh वेरिएंट 127.3bhp की पावर और 154Nm टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी के मुताबिक, Punch EV एक बार फुल चार्ज होने पर 375km और बड़े बैटरी पैक के साथ 468km तक की ड्राइविंग रेंज देती है.

फीचर्स में कौन आगे?

Kia Syros EV में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, क्रूज कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), रियर व्यू कैमरा और शिफ्ट-बाय-वायर जैसे फीचर्स मिलते हैं.

दूसरी ओर, Tata Punch EV में 10.24-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वॉयस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, कूल्ड ग्लव बॉक्स और टच-बेस्ड HVAC कंट्रोल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

सेफ्टी में कौन ज्यादा सुरक्षित?

सेफ्टी के मामले में Kia Syros EV को बढ़त मिलती है. इसमें लेवल-2 ADAS के साथ 16 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा ABS, ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), हिल स्टार्ट असिस्ट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

दूसरी ओर, Tata Punch EV में ADAS नहीं मिलता, लेकिन इसमें 6 एयरबैग, ABS, EBD, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर और TPMS जैसे कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

कीमत कितनी है?

Tata Punch EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9.69 लाख है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट ₹12.59 लाख तक जाता है. वहीं कंपनी के BaaS (Battery as a Service) प्रोग्राम के तहत इसकी शुरुआती कीमत ₹6.49 लाख रखी गई है, जिसमें बैटरी के लिए अलग से प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करना होता है.

दूसरी ओर, Kia ने अभी Syros EV की ऑफिशियली कीमत का ऐलान नहीं किया है. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹15 लाख हो सकती है.

कौन-सी SUV खरीदना रहेगा बेहतर?

अगर आपका बजट कम है और आप किफायती इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं, तो Tata Punch EV बेहतर ऑप्शन हो सकती है. वहीं, अगर आप ज्यादा पावर, प्रीमियम फीचर्स और लेवल-2 ADAS जैसी एडवांस्ड तकनीक चाहते हैं, तो Kia Syros EV आपके लिए ज्यादा अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है. हालांकि, खरीदने से पहले Kia Syros EV की ऑफिशियली कीमत और वेरिएंट्स का इंतजार करना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: ₹10 लाख से कम बजट में ऑटोमैटिक कार खरीदने का है प्लान? शहर के लिए ये मॉडल बने पहली पसंद, CNG और SUV का भी मिलेगा ऑप्शन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola