ALERT: कोरोनावायरस की जांच का दावा करनेवाले फेक ऑक्सीमीटर ऐप से बच कर रहना
fake oximeter apps, Fake Oximeter App, Coronavirus Test, covid cyber con, Social Media, Ransomware, Coronavirus, Corona, Android Phone, CovidLock, ALERT: ऑनलाइन ठगी का ताजा हथियार बना है फेक ऑक्सीमीटर ऐप. दरअसल कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज के खून में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है. जिसे समय-समय पर जांचना जरूरी हो जाता है. और यहां जरूरत पड़ती है ऑक्सीमीटर की.
Fake Oximeter App, Coronavirus Test, Coronavirus: कोरोनावायरस से संक्रमण के इस मुश्किल दौर में जहां एक तरफ सरकारी और गैर सरकारी संस्थान लोगों को इस खतरे से बचाने की कोशिश कर रही हैं, वहीं साइबर अपराधी इसी संकट को अपना हथियार बनाकर लोगों को ठगने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं.
इन हाइटेक ठगों का शिकार वे लोग बन रहे हैं, जो बिना सोचे-समझे हर वक्त अपने स्मार्टफोन पर कोरोना वायरस से बचने का तरीका तलाशते रहते हैं. कभी कोई संदिग्ध ऐप डाउनलोड कर, तो कभी कोई अनजाना लिंक क्लिक कर लोग लगातार ठगी के जाल में फंसते जा रहे हैं.
फेक ऑक्सीमीटर ऐप क्या है?
इसी कड़ी में ऑनलाइन ठगी का ताजा हथियार बना है फेक ऑक्सीमीटर ऐप. दरअसल, कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज के खून में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है. जिसे समय समय पर जांचना जरूरी हो जाता है. और यहां जरूरत पड़ती है ऑक्सीमीटर की.
आपको बता दें कि पल्स ऑक्सीमीटर एक उपकरण है, जिससे खून में ऑक्सीजन की मात्रा नापी जाती है. कोरोना वायरस के मरीजों में अगर ऑक्सीजन की मात्रा 90% या उससे कम होती है तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना जरूरी हो जाता है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पल्स ऑक्सीमीटर को सुरक्षा कवच बताया है. उन्होंने दावा किया कि इसकी मदद से दिल्ली में कोविड-19 से होने वाली मौतों को कम किया जा सका. दिल्ली सरकार ने होम आइसोलेशन में रहने वाले बिना लक्षण या कम लक्षण वाले मरीजों को ऑक्सीमीटर दिये हैं.
ऑटो, मोबाइल और गैजेट्स से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
Also Read: Chinese Apps Ban: 59 ऐप बैन के बाद PUBG समेत 275 चीनी ऐप मोदी सरकार के रडार पर
कैसे होती है ठगी?
ऑक्सीमीटर की इसी जरूरत का फायदा उठाकर साइबर ठग लोगों को भ्रमित करते हैं. अपने जाल में फंसाने के लिए वे लोगों को ऑक्सीमीटर ऐप के फर्जी लिंक भेजते हैं. दावा किया जाता है कि ये ऐप्स आपके फोन के कैमरा, लाइट और फिंगरप्रिंट सेंसर के जरिये आपके शरीर में मौजूद ऑक्सीजन के स्तर का पता लगा सकते हैं.
इन फर्जी ऐप्स के झांसे में पड़कर अगर आपने इन्हें डाउनलोड कर लिया, तो अपना काम करने के लिए ये आपके फोन के कैमरा, फोटो गैलरी, एसएमसएस बॉक्स का ऐक्सेस मांगेंगे. अगर आपने ऐसा किया, तो अनजाने में आप अपने फोन का सारा संवेदनशील डेटा उनके सामने रख दिया है. और आपके फोन में घुसने के लिए तो आपने अपना फिंगरप्रिंट डीटेल तो दे ही दिया है.
Also Read: Weather Forecast App: 450 शहरों के मौसम का हाल बताएगा मौसम ऐप, सरकार ने किया लॉन्च
सावधानी है जरूरी
बताते चलें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर कोविडलॉक नाम का एक रैनसमवेयर फैलाया जा रहा था. इसका दावा था कि यह कोरोनावायरस को ट्रैक करने वाला ऐप है. इसके बाद ‘कोरोना सेफ्टी मास्क’ खरीदने वाला एक लिंक शेयर किया जाने लगा. एंड्रॉयड डिवाइसेज पर आया यह नया खतरा, आपकी पूरी कॉन्टैक्ट लिस्ट को एक मेसेज भेजता है जिसमें ‘कोरोना सेफ्टी मास्क’ खरीदने का लिंक रहता है. यह एक वायरस है, जो दूसरी डिवाइसेज में SMS के जरिये जाता है और यूजर्स को फेस मास्क के जरिये लालच देता है.
इससे बचने का बस एक ही तरीका है कि किसी भी ऐसे लिंक पर क्लिक न करें, जिसके सही सोर्स का पता न हो. साथ ही, कोई भी ऐप इंस्टॉल करने से पहले उसके डेवलपर, रेटिंग, रिव्यूज, बग्स और कुल डाउनलोड्स की संख्या का पता जरूर लगा लें. प्रमाणिक और विश्वसनीय ऐप की जानकारी इंटरनेट पर जरूर मिल जाएगी, और अगर न मिले तो समझ लीजिए कि वह सही नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










