ePaper

नोकिया 3310 को दे सकते हैं अपना ''टच'', जानें कैसे

Updated at : 04 May 2017 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
नोकिया 3310 को दे सकते हैं अपना ''टच'', जानें कैसे

नयी दिल्ली : इस साल की शुरुआत में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2017 में जो फोन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, वह था नोकिया का नया 3310 मॉडल. नोकिया के जब अपने इस सबसे लोकप्रिय हैंडसेट के रीलांच की घोषणा की गयी, तो दुनियाभर में मौजूद इसके फैंस की बांछें खिल गयी. नोकिया 3310 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इस साल की शुरुआत में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2017 में जो फोन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, वह था नोकिया का नया 3310 मॉडल. नोकिया के जब अपने इस सबसे लोकप्रिय हैंडसेट के रीलांच की घोषणा की गयी, तो दुनियाभर में मौजूद इसके फैंस की बांछें खिल गयी.

नोकिया 3310 के अलावा, नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 की भी लांचिंग की घोषणा कीगयीहै. खबर है कि नोकिया इन सारे हैंडसेट को जून में भारत सहित दुनियाभर में लांच करने की योजना पर जोरशोर से काम कर रहा है.

सचिन ने लांच किया Smartron srt.phone, जानें इसके फीचर्स

बताते चलें कि नोकिया 3310 स्मार्टफोन रेड, डार्क ब्लू, यलो और ग्रे कलर वेरिएंट में लांच किया गया था. अब नोकिया ब्रांड का लाइसेंस रखने वाली एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 3310 के फैंस के लिए इस फीचर फोन के लिमिटेड एडिशन को डिजाइन करने का मौका दिया है. यानी आप नोकिया के इस फीचर फोन को अपना ‘टच’ दे सकते हैं.

बहरहाल, एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया मोबाइल के इंस्टाग्राम पेज पर नोकिया 3310 (2017) के लिमिटेड एडिशन को डिजाइन करने के बारे में जानकारी दी है. अच्छी रचनात्मकता और जुनून के साथ डिजाइनिंग करने वाले लोग इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. एक भाग्यशाली विजेता को उसके काम के आधार पर कंपनी के अधिकारियों द्वारा चुना जायेगा.

कुछ ही सेकंड्स में आउट ऑफ स्टॉक हुआ Xiaomi Mi 6

ऐसे में अगर आप भी नोकिया 3310 के दीवाने हैं और लिमिटेड एडिशन को डिजाइन करने की इच्छा रखते हैं तो इंस्टाग्राम पर #3310 के साथ अपने डिजाइन अपलोड करें. यह प्रतियोगिता दुनिया भर के लोगों के लिए है और 10 मई 2017 तक इसमें हिस्सा लिया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola