ePaper

फेसबुक मैसेंजर पर अब मिलेगा गेमिंग का मजा

Updated at : 04 May 2017 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
फेसबुक मैसेंजर पर अब मिलेगा गेमिंग का मजा

नयी दिल्ली : फेसबुक के इंस्टेंट मेसेजिंग एेप मैसेंजर में एक नया फीचर अपडेट आया है. यह अपडेट इंस्टेंट गेम्स फीचर का है. जल्द ही इस फीचर को दुनिया भर के यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जायेगा. गौरतलब है कि इस फीचर की टेस्टिंग पिछले साल से चल रही थी, जिसके तहत यह फीचर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फेसबुक के इंस्टेंट मेसेजिंग एेप मैसेंजर में एक नया फीचर अपडेट आया है. यह अपडेट इंस्टेंट गेम्स फीचर का है. जल्द ही इस फीचर को दुनिया भर के यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जायेगा. गौरतलब है कि इस फीचर की टेस्टिंग पिछले साल से चल रही थी, जिसके तहत यह फीचर कुछ ही यूजर्स को उपलब्ध कराया गया था.

फेसबुक ने अपने ब्लॉगपोस्ट में लिखा है, कई नये गेमप्ले फीचर इंस्टेंट गेम्स में जोड़े गये हैं. यह फीचर टर्न आधारित गेमप्ले, लीडरबोर्ड, टूर्नामेंट और कस्टमाइज्ड मैसेज हैं. कंपनी ने बताया है, गेम बॉट खिलाड़ियों की रुचि गेम में बनाये रखने के लिए नये गेम विकल्प के बारे में बतायेगा और लीडरबोर्ड के जरिये प्रतियोगिता को भी रोचक बनाने की कोशिश रहेगी.

फेसबुक मैसेंजर लाइट 132 देशों में लांच

फेसबुक का कहना है कि मैसेंजर पर अब से 50 गेम्स उपलब्ध होंगे और हफ्ते दर हफ्ते और भी गेम्स को जोड़ा जायेगा. कंपनी ने लिखा है, जिंगा का गेम वर्ड्स विथ फ्रेंड्स गेमप्ले फीचर सपोर्ट पाने वाला पहला गेम होगा. यह गेमिंग ऐप दुनिया के सबसे पॉपुलर गेम्स में से एक है, जो अब मैसेंजर में मिलेगा. नये गेम्स एंड्रायड और iOS डिवाइसेज के लिए आने वाले कुछ हफ्तों में उपलब्ध होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola