सैमसंग ने पेश किया एंड्रायड नूगा बेस्ड बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी जे3 प्राइम

नयी दिल्ली : अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लांच करने के बाद सैमसंग ने अपना बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी जे3 प्राइम लांच कर दिया है. इस फोन की खास बात है कि यह एंड्राॅयड नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फिलहाल कंपनी ने इसे केवल यूएस में लांच किया है. कुछ ही सेकंड्स में आउट ऑफ स्टॉक […]
नयी दिल्ली : अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लांच करने के बाद सैमसंग ने अपना बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी जे3 प्राइम लांच कर दिया है. इस फोन की खास बात है कि यह एंड्राॅयड नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फिलहाल कंपनी ने इसे केवल यूएस में लांच किया है.
कुछ ही सेकंड्स में आउट ऑफ स्टॉक हुआ Xiaomi Mi 6
सैमसंग के इस नये बजट स्मार्टफोन की कीमत $150 यानी करीब 9,600 रुपये रखी है. यह फोन यूएस में टी मोबाइल के जरिये उपलब्ध है. सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्राइम 5 इंच एचडी डिस्प्ले के साथ आता है. फोन में क्वाड कर 1.4GHz एक्सीनॉस 7570 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ फोन में 1.5 GB रैम दी गयी है.
सैमसंग का यह फोन 16जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाकर 128जीबी तक किया जा सकता है. गैलेक्सी जे3 प्राइम में 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस फोन में 2600mAh बैटरी दी गयी है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी, LTE, GPS और ब्लूटूथ जैसे आप्शन दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




