Nokia फिर लेकर आया सबसे लोकप्रिय मॉडल 3310, पढें फोन में क्या है खास

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : यदि आप नोकिया फोन के फैन हैं तो यह खबर आपके लिये खास है. ‘जी हां’ आपका इंतजार खत्म हो गया है. नोकिया एक बार फिर से बाजार में वापस लौटा है वो भी अपने सबसे लोकप्रिय मॉडल नोकिया-3310 के साथ. नोकिया ने अपने इस हैंडसेट को बेहद नये अंदाज में लॉन्च […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : यदि आप नोकिया फोन के फैन हैं तो यह खबर आपके लिये खास है. ‘जी हां’ आपका इंतजार खत्म हो गया है. नोकिया एक बार फिर से बाजार में वापस लौटा है वो भी अपने सबसे लोकप्रिय मॉडल नोकिया-3310 के साथ. नोकिया ने अपने इस हैंडसेट को बेहद नये अंदाज में लॉन्च करके फैंस को गिफ्ट दिया है.

नोकिया ने तीन एंड्रायड फोन भी लॉन्च किये हैं. बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 में नोकिया ने हैंडसेट-3310 को नये डिजाइन और स्टाइल में उतारा है.

सबसे खास बात यह है कि नोकिया-3310 के नये वर्जन में भी स्नेक गेम दिया गया जो खेलने में लोगों को मजा आता है. हालांकि इसमें भी थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.

लोगों को नोकिया 3310 मॉडल का इंतजार काफी वक्त से था. नया नोकिया-3310 पुराने मॉडल से काफी पतला है इतना ही नहीं ये चमकीले रंगों में नजर आ रहा है.

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फोन में ब्लूटूथ और एप स्टोर होने की उम्मीद है, हालांकि अभी तक इससे पर्दा नहीं उठा है. अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि फोन आम जनता के लिए कब से उपलब्ध होगा.नए नोकिया फोन की कीमत 49 यूरो यानि करीब 3500 रुपये है.

एचएमडी के सीईओ आर्टो न्यूमेला ने दावा किया कि नए नोकिया-3310 में बैटरी लाइफ काफी अच्छी होगी जिसमें करीब 22 घंटे तक का टॉक टाइम होगा. स्टैंड बाई मोड में इस फोन की बैटरी लाइफ करीब एक महीने की होगी. यानी एक बार चार्ज करने पर ये फोन एक महीने तक पूरी तरह से डिसचार्ज नहीं होगा.

इस कार्यक्रम में नोकिया ने तीन एंड्रायड फोन भी लॉन्च किये. नोकिया के इन तीनों फोन के नाम नोकिया-3, नोकिया- 5 और नोकिया-6 है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola