लेनोवो के P2 में है क्या खास, जानें क्या है फीचर्स

Updated:
विज्ञापन

अगर आप स्मार्टफोन खरीदना चाहते है लेकिन हमेशा कंफ्यूज रहते हैं तो आपके लिए कुछट्रिक्स हैं जो आपको स्मार्टफोन खरीदते वक्त हमेशा ध्यान में रखना चाहिए. आमतौर पर लोग स्मार्टफोन खरीदते वक्त बैटरी क्वालिटी को नजरअंदाज करते हैं लेकिन फोन की बैटरी दमदार होना जरूरी है. फोन की बैटरी के अलावा रैम, कैमरा खासतौर से […]

विज्ञापन

अगर आप स्मार्टफोन खरीदना चाहते है लेकिन हमेशा कंफ्यूज रहते हैं तो आपके लिए कुछट्रिक्स हैं जो आपको स्मार्टफोन खरीदते वक्त हमेशा ध्यान में रखना चाहिए. आमतौर पर लोग स्मार्टफोन खरीदते वक्त बैटरी क्वालिटी को नजरअंदाज करते हैं लेकिन फोन की बैटरी दमदार होना जरूरी है. फोन की बैटरी के अलावा रैम, कैमरा खासतौर से सेल्फी कैमरा, कीमत व प्रोसेसर पर भी ध्यान देना चाहिए.

बढ़िया बैटरी क्वालिटी को न केवल आपको लंबी यात्रा के वक्त मदद करती है बल्कि बार -बार बैटरी रिचार्ज करने की परेशानी से निजात दिलाती है. लेनोवो का P2 फोन अच्छी बैटरी के लिए बाजार में अलग पहचान बनाने में कामयाब रहा है.इसकी कीमत 16,999 रुपये है. अपने 51,00 mAh दमदार बैटरी की वजह से लेनोवो P2 ने बाजार में अच्छी पकड़ बनायी हुई है. आइये जानते है लेनोवो P2 में क्या है खास

Lenovo P2 is beautifully crafted with an ergonomic curved back & full-metal unibody design! Starting at Rs16999. –https://t.co/vY8JXCNg0q pic.twitter.com/FM97snHGs3

— Lenovo India (@Lenovo_in) February 18, 2017

1. फ्लिपकार्ट की वेबसाइट में दर्ज जानकारी की मुताबिक इस स्मार्टफोन की तीन खूबियां गिनायी गयी है. इसकी बैटरी दमदार है . कंपनी के मुताबिक तीन दिनों तक इसकी बैटरी चलेगी. फास्टेस्ट चार्जिंग की सुविधा है.
2. फोन में चार जीबी का रैम है. लेनोवो P2 में 13 MP का प्राइमरी कैमरा है वहीं 5 MP का फ्रंट कैमरा है. कैमरा क्वालिटी की बात करे तो रेडमी नोट 4 तुलना में थोड़ा कमतर है. जहां तक डिस्पले का सवाल है तो लेनोवो के इस फोन का डिस्पले कोर्निंग गोरिल्ला 3 ग्लास से बना है जो अन्य फोन की तुलना में बेहतर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola