नासकॉम- फेसबुक के बीच समझौता
Updated at : 05 May 2016 3:22 PM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन : भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के संगठन नासकॉम ने फेसबुक के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है ताकि देश के युवा उद्यमियों को समस्या समाधान करने वाला बनाने के लिए एक उत्पाद डिजाइन की दिशा में पहल की जा सके. नासकॉम के अध्यक्ष आर. चंद्रशेखर ने कहा कि इस सप्ताह सिलिकॉन वैली में […]
विज्ञापन
वाशिंगटन : भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के संगठन नासकॉम ने फेसबुक के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है ताकि देश के युवा उद्यमियों को समस्या समाधान करने वाला बनाने के लिए एक उत्पाद डिजाइन की दिशा में पहल की जा सके. नासकॉम के अध्यक्ष आर. चंद्रशेखर ने कहा कि इस सप्ताह सिलिकॉन वैली में नासकॉम-फेसबुक पहल पर हस्ताक्षर से उन प्रमुख क्षेत्रों में नवोन्मेषी सोच और रवैये को बढ़ावा मिलेगा जिनमें प्रौद्योगिकी परिवर्तनकारी भूमिका निभा सकती है.
चंद्रशेखर ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह संयुक्त पहल है जो कि नवोन्मेष के माहौल और डिजाइन के बारे में सोच को बढ़ावा देगी. आज उद्योग क्रांति के अगले चरण में हैं और स्टार्टअप तथा नवोन्मेष की ओर बढ़ रहा है. यह बदलाव सेवा कंपनियों की वृद्धि के दो दशक के दौर के बाद आ रहा है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




