ePaper

चीन के दबाव के बावजूद एप्पल ने कोड देने से किया इनकार

Updated at : 20 Apr 2016 2:34 PM (IST)
विज्ञापन
चीन के दबाव के बावजूद एप्पल ने कोड देने से किया इनकार

वाशिंगटन : तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एप्पल इंक के तकनीकी सुरक्षा पर रुख को लेकर जारी आलोचना के बीच कंपनी के शीर्ष वकील ने विधि निर्माताओं को बताया कि पिछले दो साल से चीन द्वारा दबाव बनाए जाने के बावजूद उसने अपने इंटरनेट ऑपरेटिंग सिस्टम के स्रोत कोड उसे देने से मना कर दिया. […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एप्पल इंक के तकनीकी सुरक्षा पर रुख को लेकर जारी आलोचना के बीच कंपनी के शीर्ष वकील ने विधि निर्माताओं को बताया कि पिछले दो साल से चीन द्वारा दबाव बनाए जाने के बावजूद उसने अपने इंटरनेट ऑपरेटिंग सिस्टम के स्रोत कोड उसे देने से मना कर दिया.

एप्पल के लिए आम वकील का काम देखने वाले ब्रूस सेवेल ने कल यहां पर्यवेक्षण एवं जांच पर बनी हाउस कमेटी ऑन एनर्जी एंड कॉमर्स सबकमेटी द्वारा एनक्रिप्शन पर संचालित एक सुनवाई के दौरान यह बात कही.

सेवेल ने कहा, ‘‘चीन की सरकार ने हमसे पूछा था, हमने मना कर दिया.” उन्होंने कहा कि यह मांग दो वर्ष से की जा रही थी.

कांग्रेस समिति के सामने गवाही देते हुए उन्होंने कहा कि सूचना को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत एनक्रिप्शन सबसे बेहतर विकल्प है. वर्तमान में साइबर सुरक्षा से जुडी चिंताओं के लिए यह आवश्यक है.

ऐसा ही एक विवादित मामला एप्पल और एफबीआई के बीच हुआ था और उसमें भी एप्पल अपने इस रुख पर कायम रहा और अंतत: एफबीआई ने उस मामले को निरस्त कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola