हर दिन की सवारी के लिए परफेक्ट क्यों है Hero Splendor Plus? जानिए 5 बड़ी वजहें
Hero Splendor Plus (Photo: Hero MotoCorp)
Hero Splendor Plus भारतीय ग्राहकों के बीच अपनी कम लागत वाली राइडिंग, बढ़िया परफॉर्मेंस और इजी यूज के लिए पॉपुलर बनी हुई है. इसका हल्का डिजाइन, बेहतर फ्यूल सेविंग टेक्नोलॉजी और लेटेस्ट फीचर्स वाले वेरिएंट इसे पहली बार बाइक खरीदने वालों के लिए शानदार ऑप्शन बनाते है.
यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि Hero Splendor भारतीय कम्यूटर बाइक सेगमेंट की असली बादशाह है. हर महीने लाखों लोग इस बाइक पर भरोसा जताते हैं. मई 2026 में भी यह 3.4 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही. शहरों की भीड़भाड़ वाली सड़कों से लेकर छोटे कस्बों और गांवों तक, Splendor आज भी लाखों परिवारों, डिलीवरी राइडर्स और पहली बार बाइक खरीदने वालों की पहली पसंद बनी हुई है.
Splendor की पॉपुलैरिटी के पीछे सिर्फ एक वजह नहीं, बल्कि कई ऐसे गुण हैं जो इसे आम लोगों के लिए एक भरोसेमंद साथी बनाते हैं. आइए जानते हैं वे 5 खास फीचर्स, जिनकी बदौलत Hero Splendor आज भी भारतीय ग्राहकों के दिलों पर राज कर रही है.
मिलती है शानदार फ्यूल एफिशिएंसी
इसमें मिलने वाला 97.2cc इंजन शानदार फ्यूल एफिशिएंसी देता है. कंपनी के अनुसार यह E20 फ्यूल के साथ लगभग 70 kmpl तक का माइलेज देती है. इसका सीधा फायदा यह होता है कि डेली ऑफिस आने-जाने वाले, छोटे कारोबार के लिए बाइक यूज करने वाले या शहरों के बीच रेगुलर सफर करने वाले लोगों का पेट्रोल खर्च काफी कम हो जाता है.
Hero की i3S टेक्नोलॉजी है काम की
Hero की i3S (Idle Stop-Start System) टेक्नोलॉजी भी इसकी पॉपुलैरिटी की एक बड़ी वजह है. शहर की ट्रैफिक भरी सड़कों पर बार-बार रुकने के दौरान यह सिस्टम अपने आप इंजन को बंद कर देता है और जैसे ही आप क्लच दबाते हैं, इंजन तुरंत दोबारा स्टार्ट हो जाता है. इसका फायदा यह है कि बेवजह होने वाली फ्यूल की खपत कम हो जाती है, जिससे माइलेज बेहतर मिलता है.
यह भी पढ़ें: 153km रेंज, TFT डिस्प्ले और 80kmph की टॉप स्पीड, जानें Bajaj Chetak के इस वेरिएंट में और क्या खास
Hero Splendor के इंजन की पावर और टॉर्क
Hero Splendor की असली पावर इसके 97.2cc एयर-कूल्ड इंजन में छिपी है. यह 7.91 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. Hero ने इस इंजन को इस तरह ट्यून किया है कि यह लंबे समय तक स्मूद और बिना किसी परेशानी के काम करता रहे.
वजन, सीट हाइट और हैंडलिंग
इसकी वजन सिर्फ 112 kg है. वहीं, 785 mm सीट हाइट के साथ यह बाइक भीड़भाड़ वाली सड़कों और तंग पार्किंग जगहों में भी आसानी से संभाली जा सकती है. इसकी कॉम्पैक्ट डिजाइन और हल्की-फुल्की हैंडलिंग शहर के ट्रैफिक में राइडिंग को बेहद आसान बना देती हैं.
Splendor Plus XTEC वेरिएंट है खास
अगर आप बेसिक बाइक चाहते हैं, तो स्टैंडर्ड Splendor Plus सिंपल डिजाइन और शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है. वहीं, आपको थोड़ा मॉडर्न टच चाहिए तो XTEC और XTEC 2.0 वेरिएंट्स कई स्मार्ट फीचर्स लेकर आते हैं. इनमें पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Bluetooth कनेक्टिविटी के जरिए कॉल और SMS अलर्ट, रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर और हैजर्ड लाइट जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इतना ही नहीं, XTEC 2.0 में LED हेडलैंप भी दिया गया है.
यह भी पढ़ें: 2026 Suzuki Burgman Street आपके लिए सही है या नहीं? जानें खरीदने और छोड़ने की 2-2 वजहें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










