ePaper

आईपैड मिनी की तरह दिखने वाला Nokia का N1 टैबलेट लॉन्‍च

Updated at : 19 Nov 2014 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
आईपैड मिनी  की तरह दिखने वाला Nokia का  N1 टैबलेट लॉन्‍च

फिनलैंड की कंपनी नोकिया ने मंगलवार को एक टैबलेट लॉन्‍च किया है. कंपनी ने इसे ‘ पहला नोकिया ब्रांड टैबलेट’ का नाम दिया है. नोकिया के नये N1 टैबलेट की कीमत 249 डॉलर (लगभग 15,400 रुपये) रखी गयी है. यह डिवाइस सबसे पहले चाइना में अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्‍च हो सकता है. […]

विज्ञापन

फिनलैंड की कंपनी नोकिया ने मंगलवार को एक टैबलेट लॉन्‍च किया है. कंपनी ने इसे ‘ पहला नोकिया ब्रांड टैबलेट’ का नाम दिया है. नोकिया के नये N1 टैबलेट की कीमत 249 डॉलर (लगभग 15,400 रुपये) रखी गयी है. यह डिवाइस सबसे पहले चाइना में अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्‍च हो सकता है. जल्‍द ही नोकिया का यह डिवाइस यूरोप और दुनिया के अन्‍य बाजारों में उपलब्‍ध हो पाएगा.

नोकिया ने अपने डिवाइस की लॉन्चिंग के दौरान अपने और माइक्रोसॉफ्ट के बीच अप्रैल में हुए करार को लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि कंपनी अगले 2016 की चौथी तिमाही तक और फीचर फोनों में अगले 10 सालों तक अपने नोकिया ब्रांड का इस्‍तेमाल नहीं करेगी. अपनेऑफिसियलट्विटर हैंडल औरफेसबुकअकाउंट पर इस डिवाइस का टीजर पहले ही पेश करने के बाद आखिरकार कंपनी ने अपना रहस्‍यमयी डिवाइस N1 टैबलेट के रूप में पेश किया.

इस डिवाइस के फीचर की बात करें तो इसका सबसे खास फीचर है कि यह डिवाइस एप्पल के आईपैड की तरह काफी हद तक नजर आता है. डिवाइस में लगा ‘नोकिया जेड लाउंचर डिवाइस’ इसे और भी तेज बनाता है.इसके अलावा N1 एंड्रॉयड के लेटेस्‍ट ओएस 5.0 लॉलीपॉप पर काम करता है. सॉफ्अ फिनिश के साथ य‍ह डि‍वाइस एल्‍यूमिनियम कवर के साथ है. यह दो रंगों ‘लावा ग्रे’ और ‘नैचुरल एल्‍युमिनियम’ में उपलब्‍ध है.

इसमें 7.9 इंच की आईपीएस एलईडी डिस्‍पले लगी है. N1 2.3 गीगाहर्ट्ज इंटेल एटम Z3580 प्रोसेसर पर काम करता है. इस डिवाइस में 2 जीबी के रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमारी दी गयी है. डिवाइस में पीछे की ओर 8 मेगापिक्‍सल का ऑटोफोकस कैमरा लगा है साथ ही फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्‍सल के फिक्स्ड फोकस कैमरे के साथ है. इसमें 5300 एमएएच की बैटरी लगी है. सेंसर ऑप्‍सन में नोकिया के नये टैबलेट में गायरोस्‍कोप और एक्‍सेलेरोमीटर भी दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola