ePaper

यूथ यूजरों के लिए LG का मूडियल स्‍मार्टफोन ''AKA'' लांच

Updated at : 12 Nov 2014 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
यूथ यूजरों के लिए LG का मूडियल स्‍मार्टफोन ''AKA'' लांच

कोरियाई कंपनी एलजी ने अपने यूथ यूजरों के लिए खास स्‍मार्टफोन लांच किया है. यह स्‍मार्टफोन यूजरों के मड को दर्शाता है.’आका’ सीरीज के इस स्‍मार्टफोन को चार अलग-अलग रंगों में उतारा गया है. कंपनी के इस स्‍मार्टफोन को लागों के मूड को ध्‍यान में रखकर तैयार किया गया है. चार अलग रंगों में यह […]

विज्ञापन

कोरियाई कंपनी एलजी ने अपने यूथ यूजरों के लिए खास स्‍मार्टफोन लांच किया है. यह स्‍मार्टफोन यूजरों के मड को दर्शाता है.’आका’ सीरीज के इस स्‍मार्टफोन को चार अलग-अलग रंगों में उतारा गया है. कंपनी के इस स्‍मार्टफोन को लागों के मूड को ध्‍यान में रखकर तैयार किया गया है.

चार अलग रंगों में यह एग्‍गी (एलो), वूकी(व्‍हाइट),सॉउल(ब्‍लू) और योयो (पिंक) मेंउपलब्‍ध है. खास बात यह है कि इस फोन की 5 इंच की स्‍क्रीन इसके अनोखे केस कवर से ढंक देती है. केस कवर के एनिमेटेड आई से फोन की बैटरी की नोटिफिकेसन प्राप्‍त होती है. लेकिन कंपनी ने फोन के दक्षिण कोरिया से बाहर इसकी लांचिंग के बारे में कोई सूचना नहीं दी है.

फोन का कवर स्‍लाइडर है जि‍से उपर या नीचे स्‍लाइड किया जा सकता है. इस फोन के स्‍पेसिकिेसन की बात करें तो सभी फोन एंड्रायड के 4.4 किटकैट पर काम करता है. इसमें 1.5 जीबी का रैम लगा है. आका सीरीज के इन मूडियल फोन में 8 मेगापिक्‍सल का रीयर कैमरा लगा है. इसके साथ ही इसके आगे की ओर 2 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है. फोन का वजन 135.5 ग्राम है. इसमें 2610 एमएएच की बैटरी लगायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola