17 सीटों वाली बजट कार, पिकनिक हो या रोड ट्रिप अब पूरी फैमिली के साथ सफर होगा आसान
Published by : Shivani Shah Updated At : 17 Nov 2025 8:10 PM
फोर्स ट्रैवलर 3700
अगर आप अपनी बड़ी फैमिली के साथ पिकनिक या फिर किसी लॉग ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए Force Traveller 3700 एक बढ़िया ऑप्शन है. इसमें आपको 17 सीट मिलेगी. साथ ही लगेज के लिए अच्छा-खासा स्पेस भी. जानिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन.
Force Traveller 3700: बड़े परिवार में पिकनिक, रोड ट्रिप या कहीं लंबे सफर पर जाने का प्लान अक्सर बनता रहता है. ऐसे में घर में एक ऐसी गाड़ी होना जरूरी है, जिसमें सभी आराम से बैठ सकें, लगेज के लिए भी अच्छा-खासा स्पेस हो और सफर में किसी को जगह की शिकायत न करनी पड़े. ऐसे में Force Motors की Force Traveller 3700 एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह भारत में उपलब्ध सबसे सस्ती 17 सीटर गाड़ी है, जो न केवल फैमिली ट्रिप के लिए बल्कि ग्रुप ट्रैवल, टूरिज्म और ऑफिस स्टाफ ट्रांसपोर्ट के लिए भी परफेक्ट है. इसके बड़े केबिन, आरामदायक सीटिंग, दमदार इंजन और मजबूत बॉडी के साथ आपकी हर रोड ट्रिप पहले से ज्यादा मजेदार, आरामदायक और सुरक्षित बन जाएगी.
Force Traveller 3700 फीचर्स
Force Traveller 3700 को लंबे सफर और भारी लोडिंग के साथ भी स्मूद चलने के लिए डिजाइन किया गया है. इसके फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला मॉडल बनाते हैं. इसमें 17 लोगों के बैठने की व्यवस्था है, जो 2×1 सीटिंग लेआउट के साथ आती है. यानी कि बड़ा फैमिली ग्रुप आसानी से एक साथ सफर कर सकता है. इसमें सीटें हाई-बैक डिजाइन में आती हैं, जिससे लंबे सफर में भी थकान कम होती है. इसके अलावा Force की ट्रैवलर सीरीज अपनी मजबूती और स्टेबिलिटी के लिए जानी जाती है. खराब रास्तों पर भी यह टिकाऊ साबित होती है और पथरीले या खराब रास्तों पर भी बिना अटकन आराम से चलती है. 7 सीटर वाले Force Traveller 3700 में मोनोकॉक कंस्ट्रक्शन बॉडी का इस्तेमाल किया गया है. इस गाड़ी में अच्छी खासी स्पेस वाली एक आरामदायक केबिन है. इसमें एक रियर पार्किंग कैमरा, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एयर कंडीशनिंग जैसी सुविधाएं भी हैं.
Force Traveller 3700 इंजन और माइलेज
Force Traveller 3700 में सबसे पावरफुल इंजन मिलता है. इसमें 2596cc इंजन है, जो लगभग 91 hp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह फुल लोड के साथ भी गाड़ी को आसानी से चलाने में कैपेबल है. इसमें 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है. Force Traveller 3700 का माइलेज 17 किलोमीटर प्रति लीटर है. इसमें 70 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता है. इसकी GVW (Gross Vehicle Weight) 4300 किलोग्राम है.
Force Traveller 3700 की कीमत
Force Traveller की कीमत इसके वेरिएंट और शहर पर डिपेंड करती है. इस गाड़ी की कीमत 17.16 लाख-21.79 लाख के आसपास है. ऐसे में गाड़ी लेने से पहले शोरूम में कीमत की जानकारी अच्छे से ले लें.
यह भी पढ़ें: Tata Sierra 2025: फीचर्स देखकर Creta-Grand Vitara को झटका!
यह भी पढ़ें: स्कोडा इंडिया का नया गेम प्लान, आयेंगे ज्यादा ग्लोबल मॉडल्स, EV लॉन्च होल्ड पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










