बाजारों में जल्द ही Microsoft टैग के साथ मौजूद होगा Lumia
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2014 5:21 PM
माइक्रोसॅाफ्ट ने अपने लूमिया सीरीज के फोनों के लिए नाया नाम ‘ माइक्राकसॉफ्ट लूमिया’ तय कर लिया है. इस नाम से लूमिया सीरीज के अगले फोन जल्द ही बाजारों में उपलब्ध होंगे. फिनलैंड की कंपनी नोकिया को इस साल 2014 के अप्रैल महीने में इंटरनेट जाइंट कहे जाने वाली कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने 7.5 बिलियन डॉलर […]
माइक्रोसॅाफ्ट ने अपने लूमिया सीरीज के फोनों के लिए नाया नाम ‘ माइक्राकसॉफ्ट लूमिया’ तय कर लिया है. इस नाम से लूमिया सीरीज के अगले फोन जल्द ही बाजारों में उपलब्ध होंगे. फिनलैंड की कंपनी नोकिया को इस साल 2014 के अप्रैल महीने में इंटरनेट जाइंट कहे जाने वाली कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने 7.5 बिलियन डॉलर में खरीद लिया था.
माइक्रोसॉफ्ट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रेटिला ने बताया कि ‘अधिग्रहण के बाद ही हमने लूमिया के बारे में बताया था कि यह माइक्रोसॉफ्ट का हिस्सा होगी. तभी से हमने नोकिया को माइक्रोसॉफ्ट में बदलने की कोशिश शुरु कर दी थी.’उन्होने बताया कि धीरे-धीरे हम नोकिया को माइक्रोसॉफ्ट में तब्दील कर देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










